भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर, बिहार के सभी कांग्रेसियों ने निकाला सड़क मार्च

पटना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसदराहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर पटना के गांधी मैदान से सदाकत आश्रम तक बिहार के सभी कांग्रेसियों ने सड़क मार्च निकाला। गांधी मूर्ति गांधी मैदान से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर पदयात्रा आयोजित की गई। जिसमें बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण शामिल रहें। यह पदयात्रा, गांधी मूर्ति, गांधी मैदान, गोलघर, बांस घाट, राजापुर, मैनपुरा और गोसाई टोला होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना तक पहुंची। इस सड़क मार्च में भारी संख्या में बिहार कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img