सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा हुआ जख्मी

जहानाबाद : जिले में सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात्रि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के एनएच-83 लरुआ मोड़ के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार पटना सिटी निवासी शशि कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटना से गया जा रहे थे, इसी बीच यह हादसा हो गया। सड़क पर मिट्टी गिरे रहने के कारण बाइक का चक्का स्लिप कर गया और दुर्घटना हो गई। सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को मखदुपपुर रेफरल अस्पताल लेकर आई, जहां शशि कुमार 35 वर्ष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को सदर अस्पताल लाया गया जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना की सूचना मृतक के परिवार जनों को दिया गया है। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे घटना से परिवार में कोहराम मच गया परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : ATM की हेराफेरी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img