ATM की हेराफेरी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

जहानाबाद : जहानाबाद में एटीएम की हेराफेरी करने वाले दो साइबर अपराधी को जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाना द्वारा पकड़े गए दोनों अपराधियों के पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड, मोबाइल एवं अन्य सामग्री बरामद किया है। बताया जा रहा कि साइबर फ्रॉड करने वाले दोनों अपराधी गया जिला के रहने वाले हैं। इस घटना के संबंध में साइबर थाना डीएसपी रेणु कुमारी ने बताया कि काको थाना क्षेत्र के औलियाचक गांव के रहने वाले दीपू कुमार के भाई से जून महीने में साइबर फ्रॉड में एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने 47 हजार रुपए गायब कर दिया था। इसके बाद साइबर थाना में पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।

इस घटना के बाद साइबर थाना की पुलिस दोनों साइबर अपराधी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान जहानाबाद के बंधुगंज बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम के पास दोनों साइबर अपराधी को पीड़ित युवक ने पहचान लिया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना देकर लोगों के सहयोग से दोनों अपराधी को पकड़ लिया गया। दोनों को पकड़ने के बाद लोगों के द्वारा जमकर पिटाई किया गया और बाद में साइबर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं साइबर थाना डीएसपी रेणु कुमारी ने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों साइबर अपराधियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जहानाबाद जिले में भी इन लोगों ने कई लोगों के साथ एटीएम बदल के ठगी करके पैसा निकाला गया है।

यह भी पढ़े : प्यार में धोखा खा चुकी महिला को मिला नारी संस्था का सहारा, पुलिस के सहयोग से पहुंची ससुराल

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...