शादी के विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक की मौत, आधा दर्जन घायल, 2 की हालत नाजुक

नवादा : नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेखोदेवरा गांव में शादी के विवाद को लेकर हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। दो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान दशरथ चौधरी के रूप में हुई है।

घायल की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

बताया जा रहा है कि पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं राहुल कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज पटना में जारी है। घायलों में राधा देवी, शंभू चौधरी, ज्योति कुमारी, प्रीतम कुमारी और राजेश चौधरी शामिल हैं। सभी का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Nawada Marpeet 1 22Scope News

ज्योति कुमारी की शादी आगामी 25 फरवरी को निर्धारित थी, मैट्रिक की परीक्षार्थी भी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी की शादी आगामी 25 फरवरी को निर्धारित थी। वह मैट्रिक की परीक्षार्थी भी है। शादी की तैयारियों के बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Nawada Marpeet 2 22Scope News

शादी समारोह को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी – ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, शादी समारोह को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इतना बढ़ जाएगा कि एक व्यक्ति की जान चली जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सेखोदेवरा गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Nawada Marpeet 22Scope News

यह भी पढ़े : UP की नर्तकी के साथ दुष्कर्म और मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img