एक लाख का कुख्यात इनामी अपराधी Punjab से गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मधेपुरा जिले के ग्वालपड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम गांव निवासी एक लाख का कुख्यात इनामी अपराधी प्रिंस को गिरफ्तार करने में अहम सफलता पाई है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी मधेपुरा समेत बिहार के अलग-अलग ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा थाष हालांकि मधेपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी प्रिंस को अंतर राज्य पंजाब से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधी पर मधेपुरा सहित अन्य जगहों पर करीब 14 से ज्यादा अलग-अलग सुसंगत धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से गिरफ्तार अपराधी की तलाश थी, लेकिन पुलिस को चकमा देकर कुख्यात अपराधी अलग-अलग ठिकाना बदल-बदल कर खुलेआम घूम रहे थे। इस संबंध में मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले के ग्वालपड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव निवासी कुख्यात अपराधी प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त अपराधी पर एक लाख का इनाम रखा गया था जो पुलिस को चकमा देकर मधेपुरा हीं नहीं बल्कि बिहार और पंजाब के अलग-अलग जगहों पर शरण लिया करता था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह पंजाब में छूप कर रह रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : सपना की संदिग्ध मौत मामले में कई दिनों बाद हुई प्राथमिकी दर्ज, DDC ने दी कार्रवाई का भरोसा

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Amba Prasad का पुलिस पर बड़ा आरोप,विष्णुगढ़ हत्याकांड पर सियासत तेज...

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव...

शराबबंदी कानून के बावजूद तस्करी जारी, गोपालगंज में 2 महिला समेत...

गोपालगंज : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस कानून को...

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, गर्भपात कराने का आरोप,...

जहानाबाद : जहानाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है।...

आपदा से अवसर, डूबे क्षेत्र में मखाना उगाकर किसान बने लखपति

पटना : आपदा को अवसर में तब्दील करना सहरसा जिले के ग्राम पंचायत सहसौल से सीखें। यहां खेत में वर्षों से जल भराव की...

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img