मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर उतरा ऑपरेशन सिंदूर वाला ब्रह्मोस, लगने लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

206
मुंगेर
मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर उतरा ऑपरेशन सिंदूर वाला ब्रह्मोस, लगने लगे 'भारत माता की जय' के नारे
Advertisment

मुंगेर: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया वह शुक्रवार को अचानक मुंगेर में कच्ची कांवरिया पथ पर आ पहुंचा। ब्रह्मोस मिसाइल देख भगवान भोले के भक्त राष्ट्रभक्ति में डूब गये। मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर बोलबम के नारे के साथ अचानक भारत माता की जय के नारे लगने शुरू हो गये। दरअसल सावन के पवित्र महीने में श्रावणी मेला के दौरान भक्तों ने कांवड़ को ब्रह्मोस मिसाइल का रूप दे दिया और वह लेकर जब बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने निकले तो श्रद्धालु शिव की भक्ति के साथ ही राष्ट्रभक्ति में भी डूब गये।

Advertisment

दरअसल भोले के एक भक्त ने भारत की सेना के और उसके टेक्नोलॉजी जिसने देश को उन्नत और हाइटेक मिसाइल बनाने वाले देशों के लाइन में ला खड़ा कर दिया उस ब्रह्मोस मिसाइल को कांवड़ का रूप दे दिया। झारखंड के जमशेदपुर निवासी पंकज मिश्र ऑपरेशन सिंदूर में उपयोग में लाये गए ब्रह्मोस मिसाइल का बना कांवर लेकर भारत माता की जय का नारे लगाते हुए बाबा धाम जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – 7 वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे…

पंकज कुमार मिश्रा ने बताया हमलोग लोग 1992 से कांवड़ यात्रा कर बाबा बैधनाथ धाम जा रहे हैं। 51 लोगों का जत्था साथ चल चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस कांवड़ को बनाने में लगभग 1 महीना का समय लगा है। ब्रह्मोस मिसाइल के प्रतिरूप कावड़ को वे देश के सेना के लिए समर्पित करते हैं। बाबा बैधनाथ से अपने देश की सुख समृद्धि कामना करते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कटिहार में मानवता की हदें पार, पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता को…

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates