Advertisement
Advertisement

CUJ में सत्र 2025-26 के लिए 25 से 31 जुलाई तक चलेगी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के रिक्त सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया

Ranchi : झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्याल (CUJ) में सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के रिक्त सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगी। नामांकन प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रो. जी पी सिंह ने बताया कि  इस वर्ष झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में कुल 13 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 63 % नामांकन हो चुके हैं बाकी सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया फिर शुरू की गई है।

झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय रांची में 2025-26 सत्र में स्नातकोत्तर की विभिन्न कोर्स में प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया के बाद 63 % नामांकन हो चुके हैं। बाकी रिक्त सीटों के लिए द्वितीय चरण की डायनेमिक नामांकन प्रक्रिया 25 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगी।

निम्नलिखित 11 विषयों में रिक्त सीटों के लिए नामांकन किया जा रहा है:
* एम.एस.सी- जियोइनफॉर्मेटिक्स, सांख्यिकी (स्टैटिसटिक्स), जियोलॉजी (भूविज्ञान), रसायन शास्त्र।
* एम.ए. – अंग्रेजी, लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन), राजनीतिक विज्ञान, तिब्बती भाषा
* एम.पी.ए. – थिएटर आर्ट और हिन्दुस्तानी वोकल म्यूजिक।
* एमकॉम।
सभी प्रक्रिया प्रथम चरण के नामांकन के अनुसार ही चलेगी। सभी उम्मीदवार जो कि प्रथम चरण में नामांकन नहीं किए हैं वे संबंधित कार्यक्रम के संबंधित विषय में सीयूईटी (पीजी) -2025 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और जिनके पास वैध सीयूसीईटी स्कोर है, वे सीयूजे में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
जो उम्मीदवार सीयूजे में प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे अपने कैटेगरी के अनुसार निम्लिखित नामांकन शुल्क अदा करके प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।

* 800 रुपये (यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए),
* 400 रुपये (एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए)
* 200 रुपये (डीएपी (पीडब्ल्यूडी) और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए।

सभी उम्मीदवार यह गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में भाग ले सकते है। एक बार भुगतान किया गया पंजीकरण शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। यह शुल्क प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा तीन कार्यक्रमों में पंजीकरण के लिए मान्य होगा। पंजीकरण लिंक 25.7.2025 से 31.07.2025 तक सीयूजे के वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा जो भी अभ्यर्थी प्रथम चरण में नामांकन भरे थे और उनको एडमिशन नहीं मिला या नामांकन फॉर्म भरने के बाद काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे वे सीयूजे वेबसाइट के खाली सीटों के पास दिए हुए गूगल फॉर्म को भरना होगा। उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

प्रो. सिंह ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि इच्छुक अभ्यर्थी जो सीयूजे में स्नातकोत्तर में नामांकन लेना चाहते है वे दिनांक 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन www.cuj.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। प्रवेश और चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड का विवरण इत्यादि विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.cuj.ac.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर (9304953725/9304953735; समय 11.00 बजे दिन से शाम 4.30 तक) और ईमेल (admissionhelpdesk@cuj.ac.in) भी दिए गए हैं जिससे उन्हें सही तरीके से नामांकन करने में सहायता प्रदान की जाएगी।

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...