सिरमटोली सरना स्थल के सामने फ्लाइओवर रैंप निर्माण का विरोध तेज, 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान

252
सिरमटोली सरना स्थल के सामने फ्लाइओवर रैंप निर्माण का विरोध तेज, 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान
सिरमटोली सरना स्थल के सामने फ्लाइओवर रैंप निर्माण का विरोध तेज, 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान
Advertisment

रांची: सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सामने बन रहे फ्लाइओवर रैंप का विरोध लगातार तेज हो रहा है। मंगलवार को सिरमटोली सरना स्थल में आदिवासी संगठनों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ उग्र आंदोलन का निर्णय लिया गया।

Advertisment

बैठक में तय किया गया कि 17 मार्च को मुख्यमंत्री का राज्य स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा और आदिवासी विधायकों की शवयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 21 मार्च को मशाल जुलूस और 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया गया है।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे राहुल तिर्की, निरंजना हरेंज टोप्पो, कुंदरसी मुंडा और पवन तिर्की ने कहा कि सरना आदिवासी समाज ने सरकार को 10 मार्च तक फ्लाइओवर का रैंप हटाने का समय दिया था, जो अब समाप्त हो चुका है। इसलिए अब समाज अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए तैयार है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार आदिवासी समाज के लोग रांची डीसी द्वारा सरहुल शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बुलाई गई शांति समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

बैठक की अध्यक्षता जगलाल पहान ने की और संचालन पवन तिर्की ने किया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो विरोध और तेज होगा।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates