BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में राजभवन मार्च करने निकले विपक्ष के नेता, पुलिस की भारी तैनाती

पटना : राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने को लेकर अभ्यर्थियों के समर्थन में आज यानी मंगलवार को विपक्षी पार्टी राजभवन मार्च कर रहे हैं। इसमें राजद को छोड़ भाकपा माले, कांग्रेस, भाकपा और माकपा राजभवन मार्च कर रही है। बात दें कि लगातार 14 दिन से बीपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना की सड़कों पर भारी संख्या में वामदल और कांग्रेस के नेता मौजूद हैं। साथ ही राजभवन मार्च को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थी पिछले 18 दिसंबर से पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। इसके साथ ही साथ अभ्यर्थी आयोग का घेराव करने भी पहुंचे थे लेकिन उन लोगों पर लाठीचार्ज पटना पुलिस के द्वारा किया गया। इसी बीच आज महागठबंधन के तमाम विधायक राजभवन पैदल मार्च करने के लिए निकल चुके हैं। वहीं इन तमाम मुद्दों को लेकर न्यूज 22स्कोप की टीम भाकपा माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता और राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह से खास बातचीत की।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इन लोग सप्त मूर्ति से राज भवन तक पैदल मार्च कर रहे हैं। वहीं खबर आ रही है कि पटना पुलिस ने राजभवन जाने से विधायकों को रोक दिया है। विधायकों को बीपी मंडल गोलंबर पर रोका गया।

यह भी देखें :

BPSC परीक्षा का मामला पहुंचा राजभवन

आपको बता दें कि बीपीएससी परीक्षा का मामला राजभवन पहुंचा। लेफ्ट और कांग्रेस के नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। राजपाल के प्रधान सचिव से विधायक मिले। विधायकों ने चार सूत्री मांगों को लेकर पत्र सौंपा। 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सभी नेता राज्यपाल से मिले।

BPSC Opp 1 22Scope News

यह भी पढ़े : BPSC अभ्यर्थियों को लेकर आज राजभवन मार्च निकालेगी वामदल और कांग्रेस

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!