रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी किया है।
उन्हें 11 जून को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। राहुल गांधी को यह तीसरा समन है। इससे पहले उन्हें वर्ष 2018 और जनवरी 2023 में भी समन जारी किया गया था।
भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने 2018 में यह केस दर्ज कराया था। आरोप था कि कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
राहुल ने कहा था कि अमित शाह जैसे व्यक्ति भाजपा में ही अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता।







