Jharia: BCCL में अपराधियों का तांडव, कर्मियों को मारकर की लूटपाट

50 की संख्या में अपराधियों ने एक दर्जन BCCL कर्मियों को किया घायल, सेंट्रल अस्पताल में चल रहा इलाज

अपराधियों ने 6 राउंड की फायरिंग

झरिया (धनबाद) : BCCL के पीबी एरिया के बोर्रागढ़ कोलियरी में बीती रात हरवे हथियार से लैस

लगभग 50 की संख्या में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया.

अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग एवं बमबाजी कर ड्यूटी कर रहे

बीसीसीएल (BCCL) कर्मियों के बीच दहशत फैलाया.

इसके बाद कोल कर्मियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की.

इस घटना में एक दर्जन से अधिक बीसीसीएल कर्मी घायल हो गए हैं.

प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश

बता दें कि लुटेरे लाखों रुपये की किमती केबल अन्य सामन व लोहे लूट कर चलते बने. अपराधियों द्वारा लगातार किये जा रहे लूट की घटना व जानलेवा हमला से कर्मियों में पुलिस, सीआईएसएफ व कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है. घायल तीन कर्मियों को गंभीर अवस्था में सेन्ट्रल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

bccl1 22Scope News

हथियार के बल पर लाखों रुपये के समान की लूट

कर्मियों के अनुसार बीती रात करीब दो बजे हरवे हथियार से लैस अपराधियों ने कोलियरी में धावा बोला. ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट कर लाखों रुपये के समान लूट लिए. उन्होंने कहा कि पुलिस व सीआईएसएफ गस्ती के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं.

सुरक्षा और गश्ती बढ़ाने की मांग

बीसीसीएल कर्मियों ने प्रबंधन से ड्यूटी के दौरान कर्मियों की सुरक्षा की मांग व गश्ती बढ़ाने की मांग की. कर्मियों ने बताया कि प्रबंधन रात्रि पाली को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था करें अन्यथा कोई भी बीसीसीएल कर्मी रात्रि पाली में ड्यूटी नहीं करेंगे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल से खोखा बरामद कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img