पटना : देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो इन दिनों भारी ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है। क्रू की गंभीर कमी ने कंपनी की उड़ान सेवा को पटरी से उतार दिया है। हालात यह हैं कि सिर्फ 36 घंटे में बिहार से इंडिगो की 25 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। जिसके चलते करीब तीन हजार यात्रियों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा।
पटना एयरपोर्ट पर सबसे गंभीर हालात
आपको बता दें कि शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। यहां निर्धारित 29 उड़ानों में से 25 रद्द कर दी गईं। दिल्ली (8), कोलकाता (4), मुंबई (3), हैदराबाद (2) और बेंगलुरु की चार फ्लाइटें नहीं उड़ सकीं। इसके अलावा अहमदाबाद, चेनई, भुवनेश्वर और चंडीगढ़ की एक-एक उड़ान भी नहीं चली। दिल्ली-लखनऊ-पटना-रांची और हैदराबाद-पटना सेक्टर की सिर्फ एक-एक फ्लाइट चल सकीं। सऊदी से पटना पहुंचे यात्रियों को एयरलाइंस ने बताया कि आठ दिसंबर तक इंडिगो की कोई उड़ान यहां से ऑपरेट नहीं होगी।

यात्रियों की दिक्कतें दोगुनी, दूसरी एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया
इंडिगो की सेवाएं ठप होने का सीधा असर किराए पर पड़ा है। अन्य विमानन कंपनियों ने मौके का फायदा उठाते हुए किराया कई गुना बढ़ा दिया है। पटना से दिल्ली जाने वाले कुछ यात्रियों ने बताया कि घर से निकलने के बाद फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज मिला। अब दूसरी फ्लाइट का किराया दो-तीन गुना अधिक है। जिससे कहीं जाना असंभव है।
पटना और दरभंगा से मुंबई व दिल्ली का किराया जानें…
पटना-दिल्ली – 40,000 हजार रुपए
पटना-मुंबई – 90,000 हजार रुपए
दरभंगा-दिल्ली – 61,266 हजार रुपए
दरभंगा-मुंबई – 66,783 हजार रुपए

एयरपोर्ट पर लोग 12-12 घंटे तक फंसे
पटना, गयाजी और दरभंगा एयरपोर्ट पर स्थिति बेहद खराब है। यात्रियों को उड़ानों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही। कई लोग रातभर सीढ़ियों और बेंचों पर बैठकर फ्लाइट का इंतजार करते रहे। पटना से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और पुणे जाने वाली कम से कम सात बड़ी इंडिगो फ्लाइटें शुक्रवार को रद्द कर दी गईं। कुछ अन्य उड़ानें भारी देरी से चल रही हैं, जिनकी जानकारी भी समय पर यात्रियों को नहीं दी जा रही है।
यह भी देखें :

पीक सीजन में इंडिगो की बड़ी विफलता
शादी, क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे हाई-डिमांड सीजन में इंडिगो का यह ऑपरेशनल संकट लाखों यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। कंपनी पर लापरवाही और एकाधिकार का फायदा उठाकर मनमानी करने के आरोप भी लग रहे हैं।

यह भी पढ़े : Mishap Averted : पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights

