Wednesday, July 2, 2025

Latest News

Related Posts

Mishap Averted :पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

पटना : इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग – राजधानी पटना से एक खबर है। पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई है। इंडिगो के विमान संख्या 6E 2433 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इंजन में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई। दिल्ली के लिए टेक ऑफ होने के बाद इंजन में खराबी आई। पायलट ने तत्काल ATC को जानकारी दी। एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय है।

इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट के पैसेंजर अनिल सिन्हा ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के 10 से 15 मिनट बाद एयर होस्टेज ने कहा कि सभी यात्री आगे वाली सीट पकड़ कर झुक जाएं। इंजन से आवाज आ रही थी। हमलोगों को कुछ समझ में नहीं आया। यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है।

https://22scope.com/breaking-gate-number-10-of-patnas-gandhi-maidan-suddenly-collapsed-2-people-injured/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

पटना में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली के लिए रवाना हुआ विमान

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...