पटना : खबर पटना से है जहां कंकड़बाग थाना क्षेत्र में फ्री में समान नहीं देना पान दुकानदार को महंगा पड़ा। चार-पांच की संख्या में पहुंचे सामाजिक तत्वों ने नशे में धुत होकर पान दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। एसएसपी राजीव मिश्रा ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। एसआई विजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







