Palamu: सीएस डॉ. जॉन एफ कैनेडी रिश्वत लेते गिरफ्तार

पलामू : सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

एसीबी की टीम ने उन्हें 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

इस घटना से पलामू सदर अस्पताल के कर्मी सकते में हैं.

डॉ. जॉन एफ कैनेडी: क्या है पूरा मामला

बिहार के औरंगाबाद जिले के रहनेवाले शिकायतकर्ता गोल्डन कुमार ने आवेदन देते हुए बताया कि

इनके संस्था RUSSION HEALTH CARE PVT. LTD हैं जिसका जिला स्वास्थ्य समिति

पलामू झारखण्ड से CLINICAL OUTREACH TEAM (सीओटी) का एमओयू है.

जिसे दो वर्षों के लिए किया गया है. जिसके तहत वादी का कार्य पलामू जिला के

आवंटित सरकारी अस्पतालों में परिवार नियोजन ऑपरेशन कराना है.

इनके द्वारा अब तक किये गये कार्यों की कुल राशि 1,47,400 रुपए का बिल बांकी है.

एक लाख की मांगी गई रिश्वत

उल्लेखनीय है कि इनके द्वारा कराये गये परिवार नियोजन ऑपरेशन का 10 प्रतिशत केस की जांच

DQAC के द्वारा किये जाने एवं सही पाये जाने के उपरान्त नियामनुसार भुगतान किया जाना है.

इस संबंध में वादी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, दीपक कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग,

पलामू झारखण्ड से मिला तो उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी को

1,00,000 रुपए रिश्वत देना होगा. तभी आपके बिल को जमा कर भुगतान एवं एमओयू को रद्द नहीं किया जायेगा.

सिविल सर्जन ने मांगी एक लाख रुपए

वादी ने बताया कि 16 सितंबर 2022 को सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी के आवास पर जाकर मुलाकात की.

इस दौरान सिविल सर्जन ने भी कहा कि एक लाख रुपए दे दो तब

तुम्हारा बिल का भुगतान कर दिया जाएगा. और एमओयू संबंधी नये आदेश निर्गत कर दिया जाएगा. जिस आदेश को दो वर्ष तक बदला भी नहीं जायेगा. वहीं शिकायतकर्ता रिश्वत देकर कार्य नहीं कराना चाहते थे.

इसके बाद वादी के द्वारा दिये गये आवेदन की जांच की गई तो घूस मांगने की बात सत्य पायी गयी.

इसके बाद शुक्रवार को वादी गोल्डन कुमार से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफतार किया गया. सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी को एसीबी ने उनके आवास से गिरफ्तार किया है.

रिपोर्ट: शशि

पूर्व विधायक के नाम ओवरब्रिज का नामाकंरण की मांग

Saffrn

Trending News

JAC Vocational Result 2026: इंटर वोकेशनल परीक्षा में 95.48% छात्र सफल,...

जैक ने इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 95.48 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष से...

Jharkhand DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60%...

 झारखंड सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% करने जा रही है। कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग...

CBSE OSM Controversy: री-इवैल्युएशन में गलत Answer Sheet अपलोड होने का...

 सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने री-इवैल्युएशन में गलत आंसर शीट अपलोड होने का आरोप लगाया है।CBSE OSM...

JPSC JET Exam Update: शिक्षा और ओड़िया विषय की रद्द परीक्षा...

 जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा की रद्द हुई शिक्षा और ओड़िया विषय की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 14 जून...

Summer Vacation Travel Crisis: रांची-हटिया रूट की 20 ट्रेनें रद्द, लंबी...

 गर्मी की छुट्टियों में रांची और हटिया रूट की 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों में नो-रूम और लंबी वेटिंग से यात्रियों की मुश्किलें...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img