Palamu News: नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे न्यायिक अधिकारी, निकाली प्रभात फेरी

77
Palamu News
Palamu News
Advertisment

Palamu News: हाथ में तख्तियां लिए नारे लगाते हुए कोर्ट कैंपस से समाहरणालय तक न्यायिक अधिकारियों ने प्रभात फेरी निकला. मेदिनीनगर झालसा के दिशा निर्देश पर पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में डालसा की ओर से नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई.

Advertisment

प्रभात फेरी का नेतृत्व सीजेएम मनोरंजन कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन, सिविल जज, सीनियर डिवीजन रविशंकर पांडेय, एस के गौतम, निशिकांत, शम्भू महतो, निर्भय प्रकाश, प्रभारी निबन्धक प्रज्ञेश निगम, के अलावे जिला प्रशासन के एन डी सी नीरज कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय बी एन लॉ कॉलेज के प्राचार्य पंकज तिवारी, आदि के कुशल नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाला गया.

Palamu News: कोर्ट कैम्पस से निकाली गई प्रभात फेरी

प्रभात फेरी कोर्ट कैम्पस से शुरू होकर समाहरणालय होते हुए कोर्ट परिसर में आकर समाप्त हुआ. प्रभातफेरी में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, कोर्ट कर्मी, लॉ कॉलेज के शिक्षकगण, छात्र  पारा लीगल वालंटियर शामिल होकर नशा मुक्ति अभियान को ले जन जागरूकता अभियान चलाया. इस मौके पर हाथ में तख्ती लिए कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया साथ ही नारे लगाए.

Bokaro News: सड़क हादसे में हुए युवक के मौत के बाद परिजनों ने किया थाना का घेराव, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न  करने का आरोप

Palamu News: डालसा सचिव राकेश रंजन ने ये कहा

डालसा के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि नालसा डॉन योजना के तहत आज नशा मुक्ति को ले प्रभात फेरी निकाली गई. उन्होंने कहा कि इसके तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. उन्होंने बताया कि नशा से समाज में व्यापक प्रभाव पड़ता है. इसका रोकथाम करना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पलामू को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी संकल्प ले.

पलामू से बिनोद सिंह की खबर…

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates