Advertisment

झारखंड की लड़कियों को मिलेगी 10 हजार रुपये की सहायता, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बड़ा ऐलान

Palamu: झारखंड सरकार राज्य की लड़कियों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। झारखंड की सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपए सहायता राशि देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसकी घोषणा झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए की।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक हुई थी। इसी बैठक में झारखंड की लड़कियों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि देने का प्रस्ताव रखा गया है और इसके लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा गया है।

धान खरीद और केंद्रीय सहायता पर चिंताः

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वित्त मंत्री ने पलामू जिले में धान खरीद की धीमी गति पर चिंता जताई। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि पड़ोसी राज्यों और राइस मिलों से समन्वय बनाकर धान खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पलामू क्षेत्र के लिए विशेष केंद्रीय सहायता को केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है, जिसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए।

सिंचाई और आय बढ़ाने पर जोरः

वित्त मंत्री ने बताया कि झारखंड में कुल 24 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है, लेकिन राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी केवल 12 लाख हेक्टेयर भूमि में ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो पाई है। पलामू प्रमंडल के लोगों की औसत वार्षिक आय 60 से 65 हजार रुपए के करीब है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है।

रिपोर्टः बिनोद सिंह

 

 

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...