Palamu Police News : झारखंड में लगातार सूखे नशे की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। राज्यभर में सर्च अभियान जारी है और पुलिस को लगातार सफलता हासिल हो रही है इसी बीच चतरा से भी अफीम की बड़ी खेप पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि यह खेप हरियाणा के इलाके में भेजी जा रही थी। पुलिस ने 1 किलो 263 ग्राम अफीम बरामद की है।
Palamu Police ने दो तस्करों को भी किया गया गिरफ्तार
बता दें अफीम के खेप के साथ-साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों पर हरियाणा में भी पहले से अफीम के कारोबार के आरोप में मुकदमे दर्ज है।
डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास पकड़ी गई खेप
पलामू पुलिस को तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। मिली सूचना का आधार पर ही पुलिस ने सर्च अभियान शुरु की। पुलिस को पता चला था कि डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के आसपास अफीम की खेप आएगी इसलिए पुलिस एक्टिव रही और खेप के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी राजीव रंजन ने दी जानकारी
डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में कई जानकारी मिली है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। अफीम की खेप की डिलीवरी हरियाणा के इलाके में होने वाली थी, जिसे आरोपी ट्रेन से लेकर जाने वाले थे, पुलिस की छापेमारी में डीएसपी राजीव रंजन, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, टीओपी 2 के प्रभारी राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर यादव समेत कई पुलिस जवान शामिल थे।
Highlights


