रांची: झारखंड में आसमान से आग बरस रही है।एक बार फिर पलामू का पारा 47.4 डिग्री दर्ज किया गया।
झारांड के16 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में प्रचंड गर्मी की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई।
इनमें जमशेदपुर में 9, पलामू में 4 और गिरिडीह- बोकारो में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। जमशेदपुर में 45 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया महिला की मौत लू लगने से हुई है । सिदगोड़ा में अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है।
परसुडीह में टेंपो चालक की मौत लू लगने से हुई है। मकदमपुर में 70 साल के दशरथ कुजूर का शव मिला है। आदित्यपुर में व्यक्ति की लाश मिली।
गम्हरिया में किसान लाल मोहन महतो की मौत हो गई। क्रॉस कंपनी के गार्ड और प्लांट 1 और 4 के दो मजदूरों की मौत हो गई।
वहीं पलामू में कानपुर के स्क्रैप कारोबारी अनिल अवस्थी की डालटनगंज स्टेशन पर तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पाटन के मुनेश्वर भुईया, हमीदगंज के विकास और एक महिला की भी मौत हो गई।







