Jharkhand: झारखंड में नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक खत्म होने के बाद अब पंचायत चुनाव चर्चा में हैं । अगले साल यानी 2027 में पंचायत चुनाव होने वाले हैं इस संबंध में मंत्री Dipika Pandey Singh का बड़ा बयान सामने आया है।
चुनाव को लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है
बात दें आज झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री Dipika Pandey Singh ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पंचायत चुनाव अगले वर्ष निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है।
ओबीसी आरक्षण को लेकर मंत्री ने क्या कहा
इस दौरान मंत्री ने चुनाव में ओबीसी आरक्षण के बारे में भी अपनी बात कही है। मंत्री ने इस मुद्दे पर कहा कि राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए विधानसभा में मजबूती के साथ रखा है। सरकार द्वारा 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव 27% ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए ही कराए जाएंगे। इसके लिए ओबीसी आयोग और राज्य चुनाव आयोग से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
Highlights







