पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना में तब हड़कंप मच गया जब इलाके में एक-एक करके अचानक सात लोग बीमार पड़े। जिसमे तीन लोगों की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों की मौत हो गई है। मृतकों का नाम राकेश यादव (35 वर्षीय), रामनाथ यादव (30 वर्षीय) और संजय कुमार (45 वर्षीय) है। वहीं चार अन्य का इलाज पटना के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत है।
इस मामले की जानकारी देते हुए पूजा करने गए युवक सुमित कुमार ने बताया कि बीते 10 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड स्थित देवी स्थान के पास मुहल्ले में रहने वाले कुल 13 लोग सासाराम स्थित गुप्ता धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। जहां चेनारी से 11 सितंबर को टेंपो पकड़ चेनारी पहुंच 14 किलोमीटर की ऊंचाई पर गुफा में शिव लीग के दर्शन को निकले। सुमित कुमार ने बताया कि गुफा में चढ़ाई करते वक्त बारिश और कुएं का पानी रास्ते में लोगों ने पी लिया था। सभी बिलकुल स्वस्थ दर्शन कर 14 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग जनता रोड अपने अपने घर पहुंच गए।
दरअसल, लगभग एक सप्ताह बीत जाने पर 13 ग्रुप मेंबरों में से सात लोगों की तबियत एक के बाद एक अचानक खराब होना शुरू हो गया। जिन्हें परिजनों ने ज्यादा स्थिति खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि इलाजरत लोगों का लिवर और किडनी फेल हो गया। जिससे मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप का माहौल है। देखा जाए तो अचानक दर्शन करने वाले लोगों में ही इस तरह की घटना देखी गई है। जिससे लोग काफी डर से सहमे नजर आ रहे हैं।
https://22scope.com/fierce-fight-between-patient-and-guard-in-patna-aiims/
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







