पटना एम्स में मरीज और गार्ड के बीच जमकर मारपीट

पटना : पटना एम्स में कैंसर मरीज को भर्ती करने को लेकर गार्डों और मरीज के परिजनों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में मरीज के एक परिजन की गार्डों ने इस तरह से पिटाई कर दी जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। हालांकि एक वीडियो पूरे मारपीट को लेकर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग बता रहे हैं कि गार्डों की मारपीट में मरीज के एक परिजन की मौत हो गई।

हालांकि इस संबंध में पटना एम्स और फुलवारी थाना पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष सफिर आलम ने कहा कि मारपीट की बात सामने आयी है, लेकिन किसी की मौत की सूचना नहीं है। किसी का आवेदन इस मामले में थाने में नहीं आया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि वीडियो में क्या दिखाई दिया है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

हालांकि में लोग बता रहे हैं कि गार्ड एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है और लोग बता रहे हैं कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी एम्स में तैनात फुलवारीशरीफ थाने के गार्ड या पुलिस कर्मी ने नहीं दी है। एम्स पटना के डायरेक्टर डॉ. जीके पॉल ने बताया कि बेड नहीं होने के कारण कैंसर के मरीज के परिजन और इमरजेंसी के स्टाफ व गार्ड में मारपीट हुई। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope 

https://twitter.com/@22scopenews

 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...