पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने बिहार के सभी 40 सीट पर NDA को समर्थन देने की घोषणा की। पशुपति पारस ने कहा कि व हमेशा ही NDA के प्रति समर्पित रहे हैं और आगे भी रहेंगे। पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पशुपति पारस ने कहा कि मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता NDA उम्मीदवार को विजयी बनाने में हरसंभव मदद करेंगे और एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन देंगे।
यह भी पढ़ें- NALANDA में दीपांकर भट्टाचार्य, कहा ‘अगर तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो देश में…’
पशुपति पारस ने कहा कि हम हमेशा एनडीए के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस दिन मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया था उस दिन भी प्रधानमंत्री के प्रति समर्पण दिखाया था। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है एनडीए 400 पार। वहीं जब पशुपति पारस से हाजीपुर लोकसभा सीट के बारे में प्रश्न किया गया कि क्या वे वहां से चिराग पासवान को समर्थन देंगे और कि क्या भाजपा ने उनके साथ हाजीपुर लोकसभा सीट पर छल किया तो पशुपति पारस ने इस सवाल को टाल दिया एवं कुछ भी कहने से बचते रहे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पशुपति पारस के साथ रालोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह और प्रिंस राज समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
PATNA से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
NDA
Highlights


