Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : लिटिल एंजल्स स्कूल में हुआ पेरेंट्स नाईट-2024 का आयोजन, सांसद मनीष जायसवाल सहित कई गणमान्य हुए शामिल

Hazaribagh : गुलाबी ठंड के दस्तक के साथ ही एंजल्स हाई स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, शंकरपुर और लिटिल एंजल्स स्कूल इमलीकोठी हजारीबाग का पेरेंट्स नाईट-2024 सोमवार को डीपीएस मैदान में आयोजन हुआ। जिसमें तीनों स्कूलों के तीन साल से लेकर 18 साल के करीब 1200 बच्चों ने खूब धमाल मचाया। इस पैरेंट्स नाईट में जहां लघु भारत का अतुल्य झलक दिखा वहीं बच्चों ने मुग्धकारी गीत-संगीत, मनोहारी नृत्य और कर्ण सुखकारी वाध्य-मनोविनोद के साधनों के जरिये अत्याधुनिक विद्युत् श्रृंगार व मधुर ध्वनि सहित परिपूर्ण वृहत मंच के माध्यम से अपने कलात्मक प्रतिभा का जीवंत मंचन कर उपस्थित हजारों अभिभावकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की शानदार और मनमोहक प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति-सभ्यता, अध्यात्म, इतिहास, परंपरा, पौराणिक कथा, सामाजिक जागृति संदेश के साथ धमाल मचाते हुए प्राचीन और आधुनिक प्रस्तुति का सामंजस्य किया और अपनी विलक्षण कलाकारी से लोगों का खूब मनोरंजन किया । एंजल्स परिवार ने लिटिल एंजल स्कूल के 25वीं वर्षगांठ पूरी होने पर इसे भी बड़े ही अनोखे अंदाज में इस पैरेंट्स नाईट के साथ ही सेलीब्रेट किया ।

14 अद्भुत और अवस्मरणीय प्रस्तुति के जरिए दिया कई सामाजिक व ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक संदेश

डीपीएस मैदान में आयोजित पैरेंट्स नाईट- 2024 में कुल 14 अद्भुत और अवस्मरणीय प्रस्तुति के जरिए स्कूली बच्चों ने समां बांध दिया और अपने विलक्षण कलाकारी से सामाजिक व ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक संदेश भी समाज को दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव का लौकिक नृत्य से हुआ तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जिसके बाद नन्हे पैरों के उत्सव नृत्य से उपस्थित लोगों का मन प्रफुल्लित हो उठा। अलादीन का जादुई चिराग के मंचन ने खूब दिलचस्पी बढ़ाई और जादुई दुनिया का सैर कराया। बच्चों के वस्त्र पर आधारित फ़ैशन कल्पात्मक नाटक ने मन मोह लिया। अधूरे सपने- मगर जीने की आशा नाटक मंचन ने यह संदेश दिया कि ये अधूरे सपने ही है जो जीवित रखते हैं। भारत के त्यौहार की स्वाद ने लघु भारत को जीवंत कर दिया। महाभारत- द्रौपदी सम्मान का चीर हरण नाटक मंचन के जरिए नारियों पर हो रहे अत्याचार को प्रदर्शित करते हुए यह सन्देश दिया गया कि समाज में नारी सम्मान बेहद जरूरी है। शहीदों को संगीतमय श्रद्धांजलि के दौरान सबकी आंखें नम हो गई। जौहर- एक वीर गाथा (पद्मावती) के मंचन ने इतिहास की ऐसी प्रथा को जीवंत किया जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। गोविंदा के साथ 90 के दशक की लय, ऊर्जा के नृत्य से फर्श को विद्युतीकृत करने का रंग-विरंगा माहौल सबके दिल को सुकून दे गया। गति में सामंजस्य- दुनिया को ठीक करता है और परे से फुसफुसाहट- ऐसा भी होता है का मंचन सोचने को मजबूर कर गया। कार्यक्रम का समापन टॉलीवुड से धमाके के संग हुआ ।

पीूड min 22Scope News

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी, एमपी, सहित कई गणमान्य हुए शामिल

आयोजन में विभिन्न नाटकों और अन्य प्ले के लिए पूरी स्क्रिप्टिंग, कोरियोग्राफी और ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं मिक्सिंग स्कूल के ही अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। तीनों विद्यालयों के करीब ढाई सौ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रस्तुति के लिए तैयार किया था और कार्यक्रम को सफल बनाने में 250 टीचिंग स्टाफ के साथ 160 नॉन टीचिंग स्टॉफ भी लगे रहे। कार्यक्रम के लिए डीपीएस मैदान में भव्य स्टेज बनाया गया था जिसे विशाल एलईडी स्क्रीन और ग्रीनरी सीनों से सुसज्जित किया गया था और दर्शकों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर कई बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। ऑडियो विजुअल की बेहतरीन समन्वय ने सभी प्रस्तुति को जीवंत बना दिया। अभिभावकों के लिए कार्यक्रम स्थल में करीब 10 हज़ार कुर्सियां लगाई गई थी ।

लिटिल एंजल्स स्कूल, एंजल्स हाई स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के इस पेरेंट्स नाइट- सह- वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय और विशिष्ठ अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित होकर कराया। मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि यहां आकर मुझे भी अपने बचपन के स्कूली दिन याद आ गए लेकिन एंजल्स स्कूल परिवार ने बच्चों ने जिस प्रकार अपने विलक्षण प्रतिभा के प्रदर्शन से मन मोहा वह स्कूल प्रबंधन के बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति डेडीकेशन को साफ प्रदर्शित करता हैं ।

डीसी नैंसी सहाय ने स्वतंत्र कंठ से कार्यक्रम को सराहा

स्कूलों की निदेशिका निशा जायसवाल ने कहा कि हम विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास हेतु कृसंकल्पित हैं। विद्यार्थियों के वैश्वीकरण की जरूरत के अनुसार उनमें शारीरिक मानसिक रूप से कलात्मकता का बीज बोया जा रहा है। निशा जायसवाल ने कहा कि अल्पावधि में हमारे विद्यालय ने सीबीएसई के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई राष्ट्रीय, राजकीय और जिला टॉपर दिया है। हमारे स्कूलों के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम ला रहे हैं इसके लिए हजारीबाग वासियों का हम सभी आभार व्यक्त करते हैं साथ ही अपने सहयोगियों और अभिभवकों को भी धन्यवाद देते हैं कहा की आप सभी सहयोगियों के अथक परिश्रम और लगन एवं अभिभावकों के विश्वास से यह संभव हो सका है। विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम निश्चित रूप से बच्चों के शारीरिक, मानसिक व चारित्रिक विकास में कारगर साबित होगा ।

मौके पर विशेषरूप से इस आयोजन को सफल बनाने में निदेशिका निशा जायसवाल, डीपीएस की प्राचार्या पायल बंसल, उप प्राचार्या उज्ज्वला सिंह, एंजल्स हाई स्कूल की प्राचार्या शिखा अग्रवाल, उप प्राचार्या सिम्मी होर्रा, लिटिल एंजल स्कूल की प्रधानाध्यापिका एकता होर्रा सहित अन्य सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं और नॉन टीचिंग स्टॉफ ने अपनी महत्ती भूमिका निभाई। मौके स्कूल संचालन समिति से जुड़े हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, युवा समाजसेवी करण जायसवाल सहित विद्या जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Commercial Advertisment

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...