पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार इंडिया हाउस स्थापित करेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज

Delhi-रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आज एक लंबी अवधि की साझेदारी की घोषणा की,

जिसका उद्देश्य भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को आगे बढ़ाना, राष्ट्रीय खेल महासंघों का सहयोग और

भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए एक वैश्विक खेल राष्ट्र के रूप में भारत की साख का निर्माण करना है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार इंडिया हाउस स्थापित करेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

इस साझेदारी के तहत, आरआईएल और आईओए पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार इंडिया हाउस भी स्थापित करेंगे.

आईओए के प्रमुख भागीदार के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और

ओलंपिक खेलों सहित प्रमुख बहु-खेल आयोजनों में भारतीय एथलीटों का सहयोग करेगा। इसके अलावा,

ओलंपिक हॉस्पिटैलिटी हाउस एक खेल परंपरा है और पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का पहला ओलंपिक हाउस एक ऐतिहासिक मुकाम होगा.

भारत को वैश्विक खेल क्षेत्र में केंद्र स्तर पर देखना हमारा सपना- नीता अंबानी,रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईओसी सदस्य और निदेशक नीता एम अंबानी ने कहा,

“भारत को वैश्विक खेल क्षेत्र में केंद्र स्तर पर देखना हमारा सपना है।

आईओए के साथ हमारी साझेदारी युवा एथलीटों को सहयोग करते हुए सशक्त बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन

की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। हम 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों में पहली बार इंडिया हाउस की मेजबानी

करने के लिए भी बहुत उत्साहित हैं. यह दुनिया के लिए भारत की अपार प्रतिभा,

क्षमता और आकांक्षा को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर होगा.

भारत का हाउस होना एक महत्वपूर्ण अवसरमहासचिव राजीव मेहता

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, “मैं रिलायंस इंडस्ट्रीज और नीता अंबानी को भारतीय ओलंपिक संघ

के साथ इस साझेदारी के लिए, भारतीय खेलों का सहयोग करने और अगली पीढ़ी के बच्चों को ओलंपिक आंदोलन में

शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद देता हूं. पेरिस 2024 में भारत का हाउस होना एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

यह ओलंपिक मूवमेंट के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराने में एक बड़ा कदम है.

140वें प्रतिष्ठित आईओसी सत्र की मेजबानी करेगा भारत

पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारत जून 2023 में मुंबई के अत्याधुनिक जियो वल्र्ड सेंटर में 140वें प्रतिष्ठित आईओसी सत्र की मेजबानी भी करेगा।


आईओसी सत्र, जो स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के साथ मेल खाता है, भारत में खेल की भूमिका को उजागर करेगा और

ओलंपिक मूवमेंट में भारत के योगदान का जश्न मनाएगा।मई 2022 में, भारत का पहला ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम (ओवीईपी)

ओडिशा में शुरू किया गया था, जो ओलंपिक के मूल मूल्यों को स्थापित करने में शिक्षा और खेल दोनों की शक्तियों को जोड़ता है.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img