बारिश के चलते झरिया टैक्सी स्टैंड में जर्जर मकान का हिस्सा गिरा

मकान मालिक पहले ही दूसरे जगह हो गए थे शिफ्ट, बड़ा हादसा टला

श्री श्री मां मंगला चंडी पूजा समिति झरिया टैक्सी स्टैंड में वर्षो कर रहा दुर्गा पूजा का आयोजन

मां दुर्गा की बात ही निराली भक्तों पर आने वाली विपदा को पहले ही हर लेती हैं मां

दुर्गा पूजा से पहले जर्जर मकान का हिस्सा गिरा नही तो पूजा के समय हो सकता था बड़ा हादसा

रिपोर्टर सचिन सिंह 

झरिया: झमाझम बारिश के कारण झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी स्टैंड के समीप जर्जर मकान ढह गया। जिससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया।

मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल का पुराना जर्जर मकान का आगे का हिस्सा तेज आवाज के साथ अचानक भरभराकर गिर गया। संयोग ठीक रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

घर के परिजन भी दूसरे जगह पहले ही शिफ्ट हो गए थे.लेकिन स्टैंड में खड़े वाहनों पर जर्जर मकान का मलबा गिर जाने से चार वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

गनीमत रही कि जब मकान का अगला हिस्सा गिरा तो उस वक्त कोई व्यक्ति वहाँ मौजूद नही था वरना जान एक बड़ी घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता था.

टेक्सी स्टैंड होने के कारण मकान के नीचे खड़ी चार पहिया वाहन संख्याJH10AC5888, BHW915, JH10AA9943, JH10BZ6971 मलबा गिर जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। अचानक हुए घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। लोगो की भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद हो गई ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान बहुत ही जर्जर हो चुका था। लेकिन किसी का ध्यान इसपर नही गया। हादसा अहले सुबह तीन से चार बजे की बीच हुआ अगर सुबह या दोपहर के समय होता तो एक बड़ी अप्रिय घटना घट जाती।

दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष कल्लू गुप्ता ने अनुसार वर्षो से टैक्सी स्टैंड में मां दुर्गा की पूजा होती आ रही हैं. जर्जर मकान को लेकर हमलोग पूजा करने के लिए काफी चिंतित थे, पूजा से पहले ही जर्जर मकान ढह गया. मां कृपा है एक बड़ा हादसा टल गया।
झरिया में ऐसे ओर भी कई जर्जर मकान है जिसे संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। अगर इन मकानों में ध्यान नही दिया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img