पटना : नेपाली नगर में हुआ बड़ा खेल तो चला बुलडोजर– राजधानी पटना के
राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में जिला प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है.
वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया,
जिसमें सिटी एसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसबल को बुलानी पड़ी.
वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे.
हालात बिगड़ता देख खुद पटना के डीएम, एसएसपी भारी संख्या में
पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, इसके बाद स्थिति को नियंत्रण किया गया.
जिला प्रशासन ने तीन बार दिया नोटिस, फिर भी नहीं किया खाली

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि राजीव नगर में कुल 40 एकड़ जमीन है जिस पर अवैध रूप से निर्माण किया गया है. जिसमें मुख्य रुप से भू माफियाओं द्वारा समिति का निर्माण कर जमीन की खरीद बिक्री की गई. इसके बाद वहां मकान बनाया गया. जिला प्रशासन द्वारा उनलोगों को तीन बार नोटिस दिया गया कि सभी लोग मकान खाली कर दें, लेकिन उनलोगों ने खाली नहीं किया. जिसके कारण आज सभी अवैध रूप से बने निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है. इस घटना में कई पुलिसकर्मी और सिटी एसपी भी घायल हुए हैं. फिलहाल स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि जब तक इन सभी मकानों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा और जमीन खाली नहीं कराई जाएगी तब तक यह अभियान चलेगा. कई समितियों को भी चिन्हित किया गया है और जिन भू-माफियाओं ने जमीन बेची है उनपर भी कार्रवाई होगी.
70 मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

दरअसल राजीव नगर में 70 मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला. इसके लिए प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक जेसीबी को बुलाया. इस दौरान किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं थी. बता दें कि 70 मकानों को प्रशासन ने खाली करने का निर्देश दिया था. लेकिन लोगों ने खाली नहीं किया. इसके बाद जब प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से तोड़ना शुरू किया तो लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया. जिसमें सिटी एसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण है. अभी किसी को जाने की इजाजत नहीं है. प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया है. वहीं BMPऔर BSAP की तैनाती भी गई है.
हजार की संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती
प्रदर्शनकारियों ने सिलेंडर में भी पेट्रोल डालकर आग लगा दी. रविवार की सुबह पटना शहर के राजीव नगर इलाके में 70 मकानों को खाली कराए जाने के प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के बाद जब लोगों ने खुद से अपने आशियाने को खाली नहीं किया तब प्रशासन की टीम राजीव नगर पहुंच गई. पटना में प्रशासन की टीम एक दर्जन से अधिक जेसीबी और लगभग 2 हजार की संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ राजीव नगर पहुंची और इसके बाद राजीव नगर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर का चलना शुरू हुआ.
रिपोर्ट: प्रणव राज
Patna- धारा 144 के बावजूद धरने पर बैठे हजारों लोग, पुलिस के साथ झड़प की खबर
Highlights







