Patna– 28 अधिकारियों का तबादला – बिहार सरकार ने अपर समाहर्ता स्तर के 28 पदाधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने
इसकी अधिसूचना जारी करते हुए शंभू शरण को मोतिहारी का नगर आयुक्त बनाया है. शंभू शरण पहले पदस्थापन की प्रतीक्षा में थें.
इसके साथ ही सत्य प्रकाश शर्मा को नगर आयुक्त, सासाराम, राजेश कुमार को संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार,
दरभंगा प्रमंडल, निरोज कुमार भगत को नगर आयुक्त, शम्भु कुमार को नगर आयुक्त, बेतिया, कुमार मंगलम को नगर आयुक्त कटिहार,
अनिल चौधरी को नगर आयुक्त,मधुबनी, विभूति रंजन चौधरी को नगर आयुक्त, समस्तीपुर, मो. इबरार आलम को नगर आयुक्त, बेगूसराय,
प्रमोद कुमार पाण्डेय को नगर आयुक्त, सीतामढ़ी, नन्द किशोर चौधरी, अपर नगर आयुक्त, मुजफ्फपुर, संजय कुमार को
संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग, पटना, सत्येन्द्र कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, सूचना और जन संपर्क विभाग, पटना,
सुमन कुमार को संयुक्त सचिव भवन निर्माण, विभाग, पटना, राजीव कुमार श्रीवास्तव को महाप्रबंधक, बेल्ट्रॉन की जिम्मेवारी दी गयी है.
जबकि अरविन्द मंडल को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग, पटना,जीतेन्द्र प्रसाद साह को संयुक्त सचिव गन्ना उद्योग विभाग, पटना,
नन्द किशोर साह को संयुक्त सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग, अनिल कुमार ठाकुर को संयुक्त निदेशक कृषि विभाग, पटना,
शत्रुंजय कुमार मिश्र को संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, पटना, रंजीत कुमार क संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग, पटना,
रंजीत कुमार को संयुक्त सचिव योजना और विकास विभाग, पटना, निर्मल कुमार को संयुक्त सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,
बिहार, विनायक मिश्र को प्रशासनिक पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, अभय कुमार सिंह को आयुक्त का सचिव,
भागलपुर प्रमण्डल, अब्दुल हमीद को आयुक्त का सचिव, तिरहुत प्रमण्डल, मुजफ्फपुर और भूपेन्द्र प्रसाद यादव को आयुक्त के सचिव,
कोशी प्रमण्डल, सुशील कुमार को आयुक्त के सचिव, मगध प्रमण्डल की जिम्मेवारी दी गयी है.







