Patna: सुरक्षा करने वाली पुलिस बनी लुटेरी, अधिकारी समेत 10 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड…

पटना: वैसे तो पुलिस महकमा के वरीय अधिकारी कहते हैं कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है लेकिन अक्सर आमलोग पुलिस के समक्ष जाने से डरते हैं। इसका मुख्य कारण है वर्दी और पॉवर का दुरूपयोग। ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजधानी पटना से जिसमे जांच करते हुए इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में पुलिस मुख्यालय की तरफ से बताया गया कि वर्ष 2022 के एक मामले में राजीव नगर निवासी विनोद कुमार सिंह ने डीजीपी को एक आवेदन दे कर न्याय की मांग की थी। Patna Patna Patna Patna Patna Patna

मामले में आवेदक ने डीजीपी को बताया था कि पुलिस ने पुलिस ने नवंबर 2022 में संदेह के आधार पर तीन लोगों को एक बाइक तथा दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने उनकी दुकान में छापेमारी की और उनके बेटे को गिरफ्तार करते हुए कुछ मोबाइल फोन भी जब्त किया था। पुलिस ने उन्हें कोई जब्ती सूची नहीं दी। बाद में पुलिस ने 5 कीमती मोबाइल अवैध तरीके से रख कर तीन मोबाइल का जब्ती सूची बना कर उन्हें दिया।

यह भी पढ़ें – Patna में हैं 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक, एक खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला…

इसके साथ ही पुलिस ने पहले बरामद दो मोबाइल और एक बाइक के बारे में कोई अनुसंधान नहीं किया साथ ही दुकान से पुलिस ने जो मोबाइल जब्त किया था वह चोरी का मोबाइल नहीं था बावजूद इसके पुलिस ने आवेदक के पुत्र को बेवजह जेल भेज दिया और उनका मोबाइल भी जब्त कर उनके विरुद्ध आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल कर दिया। मामले में पुलिस मुख्यालय की तरफ से जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन इंस्पेक्टर गौतम कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, मामला दर्ज करवाने वाले एसआई शंभू शंकर सिंह, अनुसंधानकर्ता श्याम नारायण सिंह, सिपाही अनिल कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद, हरिश्चंद्र सिंह, प्रभास कुमार पासवान, ओमप्रकाश और चालक बालकिशोर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Delhi की जामा मस्जिद की सीढियों पर लहराया तिरंगा, नमाज के बाद मुसलमानों ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...

अवैध गिट्टी बालू का कारोबार, नाबालिग से लोडिंग, माफिया गिरोह का...

शेखपुरा : बिहार में बाल मजदूरी से मुक्त का दावा करने वाले सरकार और अधिकारियों का दावा खोखला साबित हो रहा है। सरकार जागरूकता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img