Patna– सीढ़ियों से फिसलने कारण कंधे में आयी चोट के बाद तीन दिनों से पटना के पारस अस्पताल, पटना में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजद समर्थकों का जमघट लगा रहा है. लोग एक नजर लालू यादव को देखने के लिए बेचैन थें. बता दें कि आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पारस अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल जाना था.

राबड़ी देवी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बतलाया कि लालू यादव को तीन स्थानों पर चोट लगी है.







