Patna- यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उदयपुर सिटी और पाटलिपुत्र के बीच गाड़ी संख्या 19669/19670 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन पुनर्बहाल करने का निर्णय लिया गया है. यह उदयपुर सिटी से 20.07.2022 से एवं पाटलिपुत्र से 22.07.2022 से प्रभावी होगा.
हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन पुनर्बहाल
गाड़ी संख्या 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 20.07.2022 से प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से 12.45 बजे खुलकर अगले दिन गुरूवार को 20.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 22.07.2022 से प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से 00.15 बजे खुलकर शनिवार को 07.35 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.
अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बून्दी, चन्देरिया एवं मावली जं. पर रूकेगी.
Highlights







