Patna- राबड़ी के वार पर उपेन्द्र कुशवाहा का पलटवार, राजद क्या चाहती है जदयू उसका साथ दे

Patna- पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सदन में विपक्ष की बात नहीं सुने जाने का आरोप लगाया है. राबड़ी देवी ने कहा कि यही कारण है कि विपक्ष को वेल में बैठना पड़ रहा है. विपक्ष की मांग आन्दोलनरत युवाओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने की है. लेकिन सदन में मौजूद रह कर भी सीम ने चुप्पी साध ली.

राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की चुप्पी से यह साफ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा की ओर से चुप्प रहने का आदेश मिला हुआ है. लेकिन हम फर्जी मुकदमें दर्ज कर हिरासत में लिए गये युवाओं की रिहाई तक चुप्प नहीं रहेंगे. सरकार को इन युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेना होगा.

सबसे बड़ी पार्टी के बावजूद हम सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे

विधान सभा में आरजेडी का सबसे बड़ी पार्टी बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि  यह हर कोई जानता है कि बिहार में सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है. लेकिन हम सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, हम इन युवाओं की रिहाई की लड़ाई को अंजाम तक ले जाएंगे. बिहार की जनता सब देख रही है, हमें वहां से न्याय मिलेगा और ताकत भी. जब राबड़ी देवी से गरीबों के लिए नीतीश और मोदी नगर बनाने पर प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होने कहा कि यह सब सिर्फ कहने की बात है. इसके पहले भी गांवों को स्मार्ट बनाने के  हसीन सपने दिखलाए गए थें. लेकिन क्या बदला.  

अग्निपथ योजना का विरोध करने में युवाओं पर दर्ज मुकदमें और उनकी रिहाई के सवाल पर जदयू के उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार कानून के तहत अपना काम कर रही है. इस मामले में कही किसी के साथ अन्याय नहीं किया गया है. इस मामले में राजद की हंगामें पर उपेंद्र कुशवाहा सवाल उठाते हुए पूछा कि राजद क्या चाहता है कि जेडीयू उसका साथ दे, जबतक बिहार में राजद है, तबतक एनडीए को कोई परेशानी नहीं. 

मोदी और नीतीश नगर बनाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह तो सरकार की योजना है. सरकार गांवों को बेहतर बनाने और सुविधा देने का काम कर रही है.

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img