यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक

गोपालगंज : गोपालगंज में यातायात नियमों के पालन करने, हेलमेट लगाने और व सीट बेल्ट लगाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। गोपालगंज समाहरणालय परिसर से डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक मंडली को जिले के विभिन्न जगहों में जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान डीएम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग यातयात नियमों का पालन करें। हमलोग जब दूसरे राज्य में जाते है तो वहां का नियमों का पालन करते हैं। लेकिन अपने यहां यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसलिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताना चाहते हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन करिए। यातायत के सुगम संचालन के लिए नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

वहीं एसपी सवर्ण प्रभात ने कहा कि सड़क दुर्घटना एक बड़ी समस्या बन गई है। इन दुर्घटनाओं में से ज्यादा यातायात नियमों का उल्लंघन करना होता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं कि वे सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए नियमों का पालन करें। यह अभियान केवल पुलिस या प्रशासन का नहीं है, बल्कि पूरे समाज का है। उन्होंने कहा की प्रति वर्ष दो सौ से ज्यादा लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। इसमें ज्यादातर वहीं लोग होते है जिन्होंने हेलमेट नहीं लगते हैं और सिटबेल्ट नहीं लगाते हैं। घर से निकलते समय हेलमेट पहनकर ही निकलें और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए। सभी चौक-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। जो लोग इस नियमों का पालन नहीं करेंगे उन पर भारी-भारी से जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़े : पशु तस्कर के खिलाफ कार्रवाई तेज, 5 आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!