नालंदा : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दो युवकों की राइफल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। शेरपुर गांव निवासी दयानंद रावत के पुत्र अंकुश रावत और अरविंद रावत के पुत्र कौशल कुमार की राइफल के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं और गांव में दहशत फैलाने के लिए अक्सर इस तरह की हरकतें करते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लोग राइफल लेकर घरों पर चढ़कर मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। उनकी हरकतों के कारण गांव के लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि अब तक इस मामले की कोई जानकारी उनके पास नहीं पहुंची है। मामले की जांच की जाएगी और पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : पुलिस के घर के साथ एक अन्य घर में लाखों की चोरी
यह भी देखें :
राकेश कुमार की रिपोर्ट







