भारी बारिश से गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी, खोला गया पीपा पुल

पटना सिटी : बिहार में मानसून प्रवेश कर गया है। जिसके बाद से बिहार के अलग-अलग हिस्सों से बारिश की खबरे भी आ रही है।हालांकि इस बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत तो जरूर पहुंचाई है उसके साथ-साथ मुसीबतें भी बढ़ा दी है। बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसका खामियाजा भी लोग भुगत रहे हैं।

आपको बता दें कि पटना सिटी के कच्ची दरगाह स्थित पीपा पुल की जो दियारा क्षेत्र के लोगों के आवागमन जा एकमात्र साधन रहा है। इसी पीपा पुल के सहारे लोग आते जाते रहे हैं। लेकिन गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद यह पीपा पूल अब खोल दिया गया है। इस पुल के सहारे पटना से राघोपुर और राघोपुर से पटना लोग आते जाते रहे है। अब इस पीपा पुल के खुल जाने के बाद आने-जाने का एक मात्र साधन नाव ही बचा जिसके माध्यम से लोग आ जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : चित्रगुप्त मंदिर में पहुंचे स्वामी चक्रपाणि महाराज, कही कई बड़ी बातें

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope  

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img