चित्रगुप्त मंदिर में पहुंचे स्वामी चक्रपाणि महाराज, कही कई बड़ी बातें

पटना : अखिल भारतीय हिंदू महासभा और संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज आज पटना के चित्रगुप्त मंदिर में पहुंचे। उनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा भी मौजूद थे। दोनों मीडिया से मुखातिब भी हुए। उन्होंने कहा कि पटना के चित्रगुप्त मंदिर जिसकी अपनी एक प्राचीन परंपरा है। जिसमें नंद वंश के महान महामात्य मुद्राराक्षस से राजा टोडरमल तक। वर्तमान में पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने इसका विकास किया है। उससे न केवल बिहार बल्कि पूरे विश्व के सनातन धर्म कायस्थ को श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर एक उपहार के रूप में मिला है। जिसका समस्त कायस्थ का महाकुंभ स्थल होगा।

वहीं आरके सिन्हा संरक्षक कर्ता ने कहा कि इस चित्रगुप्त मंदिर में 36 देवी-देवताओं का मंदिर में स्थापना की जाएगी। उन्होने कहा कि यहां संस्कृत विद्यालय का भी निर्माण करेंगे। काफी दूर से यहां तीर्थयात्री आते हैं उनके रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। यहां इस तरह का हम लोगों ने आयोजन का विचार रखा है। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के ओर से पर्यटन स्थल की घोषणा की जा रही है, इसका हम धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के ओर से मुझे मदद की जरूरत भी नहीं है।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा और संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज से एक सवाल यह पूछा गया कि भू- माफिया के द्वारा मंदिर और मठों की जमीन का कब्जा किया जाता रहा है। महाराज ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है। इसके लिए हमलोग कटिबद्ध हैं और जल्द से जल्द से मुक्त करवाने की कोशिश भी हम लोग करेंगे। यह सनातन पर हमला है। मंदिरों के जमीन को भू-माफिया कब्जा करते चले जा रहे हैं। इसमें कुछ नेता भी है चाहे जो भी लोग हैं, उन्हें मंदिर के जमीनों पर कब्जा मुक्त करना होगा तभी सनातन जागेगा।

यह भी पढ़े : थोड़ी सी बारिश में लवा लव हुआ पटना, नगर निगम की लाख दावों की खुली पोल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...

Nitish Mishra:हर शिकायत का होगा संज्ञान, हर समाधान की होगी निगरानी:...

Nitish Mishra  पटना:  बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध समाधान को लेकर नई व्यवस्था...