Piparwar Mob Violence Case: बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, RIMS रेफर

Piparwar Mob Violence Case:पिपरवार के चिरैयाटांड़ में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक की पिटाई की। पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया, वीडियो वायरल, जांच जारी।


Piparwar Mob Violence Case : पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ किचटो गांव में रविवार रात बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना रात करीब आठ बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।

घायल व्यक्ति को पहले बचरा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।


Key Highlights

  • पिपरवार के चिरैयाटांड़ में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को बचाया

  • वायरल वीडियो से मामला चर्चा में

  • आरोपी की पहचान और दावों की जांच जारी

  • रिम्स में इलाज, पुलिस हिरासत में रखा गया


Piparwar Mob Violence Case:वीडियो वायरल, पहचान को लेकर संशय

ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अपना नाम रामपति रजवार बता रहा है, लेकिन पता पूछने पर कभी रामगढ़ तो कभी हजारीबाग का निवासी होने की बात कह रहा था।

मारपीट के दौरान आरोपी बेसुध हो गया था। ग्रामीणों का दावा है कि पूछताछ में उसने बच्चा चोरी करने की बात स्वीकार की और बताया कि वह ऐसे परिवारों को बच्चे उपलब्ध कराता है जिनके संतान नहीं होती। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Piparwar Mob Violence Case:पुलिस हिरासत में इलाज, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज की व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार, पहले उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की पुष्टि की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्चा चोरी की कोई वास्तविक घटना हुई है या यह केवल अफवाह का मामला है।

पिपरवार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Saffrn

Trending News

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में चालक की मौत, परिजनों में...

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी-भरको मुख्य मार्ग पर गोरगम्मा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर एवं बाइक की...

6 अप्रैल को 45 साल की हो जाएगी दुनिया की सबसे...

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में आज प्रेसवार्ता की गई। मीडिया को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा...

पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी में 45 लाख से अधिक...

पटना : राज्य में पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन (THR) का वितरण किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत...

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड...

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img