6 अप्रैल को 45 साल की हो जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, खास तैयारी कर रही है BJP

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में आज प्रेसवार्ता की गई। मीडिया को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ष अपना स्थापना समारोह मनाती है। आगामी छह अप्रैल को भाजपा की 45 वर्षों की यात्रा पूरी हो रही है। इस स्थापना समारोह को मनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हैं। इस स्थापना समारोह में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

BJP इन 45 वर्षों में शून्य से शिखर होकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है – प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा इन 45 वर्षों में शून्य से शिखर होकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है। पार्टी की विशिष्ट विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और सरकार की उपलब्धियां और कार्यकर्ताओं के त्याग व परिश्रम को देश की जनता सराहना कर रही है।

Bihar BJP 1 22Scope News

संजय सरावगी ने कहा- समाज के सभी वर्गों का अपार जनसमर्थन BJP को मिल रहा है और पार्टी का विस्तार भी हो रहा है

‎उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का अपार जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है और पार्टी का विस्तार भी हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ‎पिछले स्थापना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को, हमारा समर्पण है देश के संविधान को। आज भाजपा विकास का पर्याय है, विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय का पर्याय है।

‘राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन लगातार सशक्त हो रहा है’

पीएम मोदी ने पार्टी की कार्यशैली को लेकर बताया था कि भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है, सर्वस्पर्शी है, सर्वजन का हित करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। भाजपा मतलब मिशन, भाजपा मतलब समाज सेवा, भाजपा मतलब समाज का सशक्तिकरण, भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दावा करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन लगातार सशक्त हो रहा है और जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा और गति मिल रही है। ‎छह अप्रैल को स्थापना समारोह के मौके पर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें लाखों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल करने में जुटेंगे।

Bihar BJP 2 22Scope News

5 से 7 अप्रैल को पार्टी कार्यालय की सजावट की जाएगी, छह अप्रैल को विकास यात्रा होगी – BJP प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि पांच से सात अप्रैल को पार्टी कार्यालय की सजावट की जाएगी, छह अप्रैल को विकास यात्रा होगी। कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करेंगे। नेताओं का प्रवास भी छह अप्रैल को होगा और उनका उद्बोधन भी होगा। छह या सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्य स्थापना दिवस मनाएंगे। आठ और नौ अप्रैल को जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न चयनित विषयों जैसे भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी सफलताओं में जन समर्थन पर चर्चा की जाएगी। इसमें वक्ता जिला और प्रदेश के नेता होंगे।

7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा – संजय

वहीं सात से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी पार्षद, पंचायत सदस्यों के ऊपर के जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा, गणमान्य लोगों से संपर्क और उनका सम्मान किया जाएगा, एनडीए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। लाभार्थियों से भी बातचीत की जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष के पास न नीति है, न नेतृत्व और न नीयत है, सिर्फ भ्रम और झूठ की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा विश्वास और विकास की राजनीति करती है। पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। निश्चित रूप से जब बिहार विकसित होगा, तभी भारत विकसित होगा।

Bihar BJP 3 22Scope News

बिहार की NDA सरकार में BJP की बड़ी भूमिका है – संजय सरावगी

उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार में भाजपा की बड़ी भूमिका है। बिहार विकसित प्रदेश की श्रेणी में आये, इसके लिए भाजपा संगठन भी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थापना सप्ताह के मौके पर गैर-राजनीतिक पार्टी के परिवार के युवाओं को भाजपा से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। छह अप्रैल को आयोजित स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। ‎इस प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री सह स्थापना दिवस समारोह के प्रभारी राधा मोहन शर्मा, पूर्व विधायक सह प्रवक्ता उषा विद्यार्थी, प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल और मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे।

Bihar BJP 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BJP स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की बैठक, कहा- ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ विधानसभा के 50 गांवों में होगा आयोजित

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...