पितृपक्ष मेला : फल्गु नदी में दूसरे दिन हजारों की संख्या में पहुंचे पिंडदानी

गया : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2023 का आज दूसरा दिन है। पितृपक्ष मेला के दूसरे दिन मोक्षदायिनी फल्गु नदी एवं देवघाट पर पिंडदान करने का महत्व है। इसे लेकर देश के दूसरे राज्यों से आए हजारों की संख्या में पिंडदानी फल्गु नदी और देवघाट पर पितरों की मोक्ष कामना को लेकर पिंडदान कर्मकांड कर रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। तीर्थयात्रियों को कहीं कोई समस्या ना हो, इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से उनकी मदद की जा रही है।

वहीं स्थानीय पंडा पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दूसरे दिन फल्गु नदी और देवघाट पर पिंडदान करने का प्रावधान है, जहां पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिस तरह से गंगा नदी पवित्र मानी जाती है। इस तरह से फल्गु नदी भी पवित्र मानी जाती है। फल्गु नदी को मोक्षदायिनी भी कहा जाता है। पितृपक्ष में फल्गु नदी के जल से तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पूरे देश दुनिया से आए तीर्थ यात्री गयाजी पहुंच रहे हैं और पितरों की आत्मा की शांति को लेकर पिंडदान कर रहे हैं।

तीर्थ यात्री सुभाष गुप्ता ने कहा कि अपने माता-पिता का पिंडदान करने के लिए गयाजी पहुंचे हैं। गयाजी में पिंडदान करने का बहुत ही ज्यादा महत्व है। गयाजी के बारे में हमने काफी सुना था, जिसके बाद आज यहां पहुंचे हैं और अपने माता-पिता की आत्मा की शांति को लेकर पिंडदान कर्मकांड रहे हैं। यहां प्रशासन ने भी काफी अच्छी व्यवस्था की है। कहीं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था है। सूचना के लिए भी शिविर लगाया गया है, जिसके माध्यम से आवश्यक जानकारियां हमलोगों को मिल रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...

1 अणे मार्ग छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं CM नीतीश!...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने...

Hazaribagh रामनवमी जुलूस में हत्या का खुलासा: मामूली विवाद में अधेड़...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात उस वक्त मातम में बदल गई, जब आस्था और उत्साह से भरा जुलूस अचानक...

हजारीबाग के Amardeep Yadav को मिला बीजेपी झारखंड प्रदेश मंत्री का...

Hazaribagh: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में हजारीबाग के कर्मठ और पार्टी...

Jharkhand में 8 साल से दारोगा बहाली बंद, बढ़ते अपराधों के...

Jharkhand: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में दारोगा नियुक्ति नहीं होने पर सवाल खड़े कर दिया है। Babulal Marandi ने सोशल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img