मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करे प्रशासन : Sanjay Seth

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने कड़ी आपत्ति जताई है। संजय सेठ ने कहा कि 3 दिन पूर्व रामनवमी के अवसर पर हुई पत्थरबाजी और हिंसक घटना में अब तक प्रशासन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। यह घटना जिस तरह दिखाई गई है, परिस्थितियां बिल्कुल उसके विपरीत है। पुलिस प्रशासन के सामने पत्थरबाजी हुई। हिंदुओं के अलावा पुलिस के लोग भी घायल हुए। मुझे सूचना है कि इस घटना के साक्ष्य को हटा दिया गया है।

भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के मॉब लिंचिंग का प्रयास किया गया…

चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस लगातार दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी की घटना के उपरांत प्रशासन के सामने ही चेंबर ऑफ कॉमर्स और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के मॉब लिंचिंग का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन के सामने हिंदू कार्यकर्ताओं को हत्या की धमकी दी गई। तीन दिन से बाजार बंद है। हिंदू कार्यकर्ता और सैकड़ो हिंदू परिवार दहशत में हैं। इनकी सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिस प्रशासन हिंदू कार्यकर्ताओं पर ही दबाव बना रहा है। इस मामले को अब किसी और रंग में रंगा जा रहा है।

प्रशासन का रवैया बैलेंस करने का है, जो बेहद दु:खद है

रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने कहा कि इस मुद्दे पर मेरा स्पष्ट कहना है कि जिस समूह ने पत्थरबाजी की, जिस समूह ने रामनवमी के शांतिपूर्ण जुलूस को बाधित किया; ऐसे दोषी समूह के लोगों को प्रशासन चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करे। प्रशासन का रवैया बैलेंस करने का है, जो बेहद दु:खद है। इस पूरे प्रकरण में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर किसके दबाव में पुलिस प्रशासन निर्दोषों पर भी कार्रवाई कर रहा है। संजय सेठ ने कहा कि मामले को लेकर मैंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है और उन्हें दोषियों पर कार्रवाई करते हुए, हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

 

 

 

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...