गया : विश्व विख्यात पितृपक्ष मेला से आज से शुरू हो गया है। आज पहले दिन पटना के पुनपुन घाट से पिंडदान का विधान होता है। अगर वैसे लोग जो पटना के पुनपुन घाट नहीं जा पाते हैं तो वह गया के गोदावरी सरोवर में पिंडदान करते हैं और अपनी पितरों की मोक्ष की कामना करते हैं। बताया जाता है कि भगवान राम सीता सबसे पहले पटना के पुनपुन घाट पर ही पिंडदान किया था। आज पहले दिन जो पिंडदान करते हैं वह 17 दिनों तक गया में रहकर अलग-अलग पिंड वेदी पर पिंडदान करते हैं।
गया के गोदावरी घाट पर आज अहले सुबह से पिंडदानी गोदावरी घाट पर पिंडदान कर रहे हैं। 17 दिनों तक रहकर अलग-अलग वेदी पर पिंडदान करेंगे। हालांकि आज शाम प्रशासनिक तौर पर पितृपक्ष मेला का उद्घाटन किया जाएगा। आज के उद्घाटन के मौके पर भूमि व राजस्व मंत्री आलोक मेहता, सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव और कृषि मंत्री कुमार सरजीत उद्घाटन करेंगे।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







