PM Kisan Samman Nidhi : यूपी में इस योजना में पात्र किसानों की संख्या 11 लाख बढ़ी, 5 अक्टूबर को मिलेगी 18वीं किस्त

डिजीटल डेस्क : PM Kisan Samman Nidhiयूपी में इस योजना में पात्र किसानों की संख्या 11 लाख बढ़ी, 5 अक्टूबर को मिलेगी 18वीं किस्त। PM Kisan Samman Nidhi निधि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में पात्र किसानों को योजना से लाभान्वित करने के लिए गंभीरता से काम जारी है।

इसके चलते योजना की पिछली किस्त की तुलना में इस बार प्रदेश में 11 लाख अतिरिक्त नए पात्र किसानों को 2 हजार रुपये उनके बैंक खाते में मिलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर शनिवार को महाराष्ट्र के वासी में होने वाले किसान सम्मेलन में योजना के तहत 18 वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

यूपी के 2.25 करोड़ किसानों को इस बार मिलेंगे 49.85 करोड़ रुपये

5 अक्टूबर को जारी हो रहे PM Kisan Samman Nidhi की 18वीं किस्त के बाबत उत्तर प्रदेश की स्थिति का खुलासा करते हुए शुक्रवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विस्तार से जानकारी दी।

सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 5 अक्टूबर को PM Kisan Samman Nidhi की 18वीं किस्त के तहत साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा किसान भाइयों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में पात्र किसान भाइयों को 5 अक्टूबर को 49 करोड़ 85 लाख 49 हजार धनराशि प्राप्त हो जाएगी। जारी वाले वाले PM Kisan Samman Nidhi की 18वीं किस्त के लिए जो आरएफटी भेजी गई है उसमें 2 करोड़ 25 लाख 94 हजार 147 पात्र किसान सूचीबद्ध हैं।

इससे पहले PM Kisan Samman Nidhi की 17वीं किस्त में उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख 55 हजार 237 किसान सूचीबद्ध थे। तब उनके खाते में 48 करोड़ 31 लाख 10 हजार रुपये आए थे।

इस बार प्रदेश के कृषि विभाग ने अपने किसानों के डेटा को सही करने का काम किया तो पात्र किसानों की संख्या में लगभग 11 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है’।

शुक्रवार को लखनऊ में मीडिया से मुखातिब यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
शुक्रवार को लखनऊ में मीडिया से मुखातिब यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

उत्तर प्रदेश में अब तक PM Kisan Samman Nidhi में 2.76 करोड़ किसान हुए हैं लाभान्वित

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि – ‘पहली किस्त से लेकर 17वीं किस्त तक प्रदेश में 74 हजार 492 करोड़ 71 लाख रुपये किसानों के खाते में पहुंची है। PM Kisan Samman Nidhi योजना से देश के करीब 11 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं और अब तक 3 लाख 85 हजार करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच गए हैं।

यूपी में इस दिशा मे जो प्रयास हुआ है उससे अब तक 2 करोड़ 76 लाख किसानों को निधि की कोई न कोई किस्त पहुंची है।

भारत सरकार के तय गाइडलाइन के तहत नियमों का मानक पर खरे न उतरने वाले किसानों का नाम सूची से हटाया गया एवं यथासंभव पात्र किसानों का नाम सूची में जोड़ने का काम सतत जारी है। मृत किसानों की संतानों के नाम को सूची में डालते हुए भी रिकार्ड को अपडेट किया गया है।

पीएम मोदी और सीएम योगी का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित ना रहे, इसी के लिए लगातार अभी भी पीएम किसान निधि से लाभान्वित होने से वंचित रहे किसानों का डेटा भी सही कराने पर जोर है।

इसके लिए कृषि विभाग सतत काम में जुटा है और हर 3-4 महीने पर पात्र किसानों का डेटा अपडेट कर रहा है।

5 अक्टूबर को यूपी के सवा 2 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि की राशि मिलनी है तो उसके लिए सभी जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्रों को पीएम के महाराष्ट्र के कार्यक्रम में सीधे जोड़ने की व्यवस्था की गई है’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img