CM Yogi Announced : यूपी में खेल की राजधानी के रूप में विकसित होगा बाराबंकी, इसमें पोटेंशियल है

बाराबंकी : CM Yogi Announced – यूपी में खेल की राजधानी के रूप में विकसित होगा बाराबंकी, इसमें पोटेंशियल है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ बाराबंकी को लेकर मंगलवार को कई घोषणाएं कीं।

इनमें युवाओं से जुड़ी घोषणाएं भी रहीं। CM Yogi  ने कहा कि – ‘बाराबंकी जनपद का अपना एक पोटेंशियल है। खेल की नई राजधानी के रूप में बाराबंकी विकसित होगा।

हाकी इंडिया को अपने समय में दुनिया के अंदर एक नई पहचान दिलाने वाले इसी माटी के लाल भारत माता के महान सपूत श्री केडी सिंह बाबू की भी स्मृति को बनाए रखने के लिए उनकी पुश्तैनी कोठी यानी  बंगला को सरकार ने लिया है।

अब उसे केडी सिंह बाबू और हाकी इंडिया का भव्य स्मारक बनाने की तैयारी होगी। हाकी से जुड़े हुए खेल के प्रदर्शन और उनके कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम सरकार करेगी’।

‘यूपी के स्टेट कैपिटल रीजन का बहुत बड़ा जनपद बना बाराबंकी’

CM Yogi आदित्यनाथ ने बाराबंकी को लेकर अपनी बातें खुलकर अपने संबोधन में कहीं। CM Yogi ने बताया और समझाया कि कैसे बाराबंकी को यूपी के विकास की मुख्य धारा में शामिल किया गया है।

CM Yogi ने अपने संबोधन में कहा – ‘बाराबंकी स्टेट कैपिटल रीजन का एक बहुत बड़ा जनपद बन चुका है। अब विकास का लाभ केवल प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि उसके बराबर का भागीदार बगल का बाराबंकी भी बनने जा रहा है।

बाराबंकी में बेहतरीन इनफ्रास्ट्रक्चर का कार्य, बेहतरीन ट्रांसपोर्ट सुविधा का कार्य और उसका लाभ भी बाराबंकीवासियों को प्राप्त होने जा रहा है।

वैसे भी बाराबंकी इस बारे में सौभाग्य़शाली है कि एक ओर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और दूसरी ओर श्री अयोध्या धाम है। दोनों के बीच में बाराबंकी है। विकास वहां हो या यहां हो, उसके लाभ से बाराबंकी को कोई वंचित नहीं कर सकता है’।

CM Yogi का ऐलान – हजारों नौकरी की सुविधा बाराबंकी में ही पैदा करेंगे

इसी क्रम में युवाओं के रोजगार को लेकर CM Yogi  आदित्यनाथ ने कई अहम घोषणएं की। बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 10 लाख युवाओं को ब्याजमुक्त लोन मुहैया करवाकर नए उद्यम खुलवाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। उससे लाखों की संख्या में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलने वाला है। उसमें बाराबंकी भी अहम भूमिका में होगा।

CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘बाराबंकी में ही रामस्नेही घाट के पास एक बेहतरीन इंडस्ट्रियल कॉरीडोर हमलोग बनाने जा रहे हैं। याद रखना, हजारों नौजवानों की नौकरी की सुविधा हम इसी बाराबंकी में पैदा करेंगे।

वैसे भी हमारा बाराबंकी तो औद्योगिक दृष्टि से भी, शैक्षणिक दृष्टि से भी और प्रगतिशील किसानों के दृष्टि से भी काफी अच्छा कार्य कर रहा है।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित रामशरण शर्मा जी भी तो इसी जनपद से हैं। पढ़ाई को व्यावहारिक जीवन में कोई कैसे जीता है तो रामशरण जी उसका बेहतरीन उदाहरण हैं। एक प्रगतिशील किसान के रूप में उन्होंने देश में एक नई पहचान बनाई है’।

बाराबंकी के कार्यक्रम में संबोधन देते सीएम योगी आदित्यनाथ
बाराबंकी के कार्यक्रम में संबोधन देते सीएम योगी आदित्यनाथ

‘काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम की तर्ज पर विकसित होगा बाराबंकी का महादेवा तीर्थ’

CM Yogi आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि – ‘बाराबंकी की जो पहचान बनती है, वह लोलेश्वर मंदिर महादेवा तीर्थ है। उसी को भव्य रूप देने में सामूहिक तौर पर धर्मार्थ, पर्यटन, संस्कृति समेत कई मंत्रालय लगातार काम करने जा रहे हैं।

अब काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या की तर्ज पर महादेवा धाम का भी एक भव्य कॉरीडोर बनाने पर काम शुरू होने जा रहा है। इससे महादेवा तीर्थ को उसकी पुरातन पहचान दिलाने का कार्यक्रम होगा’।

इस दौरान मंच पर प्रदेश के संसकृति मंत्री जयवीर सिंह, बाराबंकी जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही, सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, अवनीश कुमार सिंह, उमेश द्विवेदी, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, हरगोविंद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...