PM मोदी ने कहा- सिवान देश को ताकत देने वाली धरती, विश्व के नेता भारत की प्रगति से हैं प्रभावित

सिवान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान के जसौली में पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार के मंत्री, सांसद, विधायक समेत एनडीए के कई नेता भी मौजूद हैं।

Goal 3 22Scope News

PM मोदी ने बिहार को 10 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का दिया तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सीवान दौरे के दौरान बिहार को 10 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का तोहफा दिया। नगर विकास एवं आवास विभाग, रेलवे, बिजली सहित कई विभागों के अंतर्गत बिहार को लाभ मिलेगा। वहीं पीएम मोदी 51 हजार पीएम आवास योजना की पहली किस्त भी जारी कर दिया है जिससे 6684 लाभार्थी अपने नए घर में गृह प्रवेश करेंगे। इस योजना की कुल लागत 510 करोड़ है। इसके अलावा प्रधानमंत्री बिहार के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 3132 करोड़ है। पीएम मोदी सिवान से कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिनकी कुल लागत 2229 करोड़ है। बता दें कि इस दौरे पर पीएम मोदी पाटलिपुत्र जंक्शन-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। साथ ही 53,666 गरीबों के खाते में पीएम आवास योजना की पहली किश्त भी भेजी गई।

विश्व के नेता भारत की प्रगति से हैं प्रभावित – पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के नेता भारत की प्रगति से प्रभावित हैं। सिवान देश को ताकत देने वाली धरती, ये स्वतंत्रता सेनानियों की धरती है। बिहार की धरती को लालटने और पंजा की सरकार ने लूटने का काम किया है। सिवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। ये हमारे लोकतंत्र को, देश को, संविधान को ताकत देने वाली भूमि है। आज इस मंच से हजारों, करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। विकास की ये सारी परियोजनाएं बिहार को उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगी, समृद्ध बिहार बनाएंगी।

PM N Modi Siwan 1 22Scope News

सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं – PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है। आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है।

जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी – PM

उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी। जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया। उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था। मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है।

PM N Modi Siwan 2 22Scope News

PM मोदी ने कहा- ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है। मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे। लेकिन इतने से शांत होकर रहने वाला मोदी नहीं है। मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है। पिछले 10 वर्षों में बिहार में करीब 55 हजार किमी ग्रामीण सड़कें बनी हैं। 1.5 करोड़ से अधिक घरों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा गया है। 1.5 करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है। 45 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं। बिहार की प्रगति के लिए हमें ये गति लगातार बढ़ाते रहना है।

PM का कांग्रेस और राजद पर हमला, कहा- फिर से जंगलराज लाने का मौका दूंढ रहे हैं

पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इसी समय बिहार में जंगलराज लाने वाले किसी तरह अपने पुराने कारनामें करने का फिर से मौका ढूंढ रहे हैं। बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें, इसके लिए वो तरह-तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपको बहुत ही सतर्क रहना है। समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार बैठे लोगों को कोसों दूर रखना है।

PM N Modi Siwan 3 22Scope News

25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया है – नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में रिकॉर्ड 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया है। वर्ल्ड बैंक जैसी जानी-मानी संस्थाएं भारत की इस उपलब्धि की प्रशंसा कर रही हैं। भारत ने ये जो कमाल किया है, इसमें बिहार का, यहां नीतीश कुमार की सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। बीते 11 वर्षों से हमारी सरकार गरीब के रास्ते की हर मुश्किल को दूर करने में जुटी हैं और आगे भी करती रहेगी। इतनी मेहनत करने के बाद आज ऐसे अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। बीते एक दशक में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं। ये सिर्फ चार दीवारें नहीं हैं, उन घरों में सपने सजते हैं, उन घरों में संकल्प पलते हैं। आने वाले समय में तीन करोड़ पक्के घर और तैयार होने जा रहे हैं। सेवा के काम में मैं रुकने वाला नहीं हूं। मोदी चैन की नींद नहीं सोएगा, वो दिन रात काम करता रहेगा, आपके लिए करता रहेगा। बिहार में पीएम आवास योजना से 57 लाख से ज्यादा पक्के घर बने हैं। यहां सिवान जिले में भी गरीबों के 1.10 लाख से ज्यादा पक्के घर बन चुके हैं और ये काम निरंतर जारी है। आज भी बिहार के 50 हजार से अधिक परिवारों के लिए घर की किस्त जारी की गई है। ये घर ज्यादातर माताओं-बहनों के नाम पर हैं।

RJD-कांग्रेस की करतूतें और इनके कारनामें बिहार विरोधी हैं, निवेश विरोधी हैं – मोदी

मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की करतूतें और इनके कारनामें बिहार विरोधी हैं, निवेश विरोधी हैं। जब भी ये लोग अपने मुंह से विकास की बात करते हैं, तो लोगों को दुकान, कारोबार, उधोग-धंधे सबमें ताले लटकते नजर आते हैं। इसलिए ये बिहार के नौजवानों के दिल में कभी भी जगह नहीं बना पाए। ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, माफियाराज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे हैं। एनडीए, कैसा बिहार बना रही है, इसका उदाहरण मढ़ौरा रेल फैक्ट्री है। आज मढ़ौरा की लोकोमोटिव फैक्ट्री से पहला इंजन, अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। ये फैक्ट्री उसी सारण जिले में बनी है, जिसे पंजे और राजद वालों ने पिछड़ा कहकर अपने हाल पर छोड़ दिया था। जंगलराज वालों ने तो बिहार का विकास इंजन ही ठप्प कर दिया था। अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका की रेल चलाएगा। मुझे पक्का विश्वास है कि बिहार Made In India का एक बड़ा सेंटर बनेगा। यहां का मखाना, फल-सब्जियां तो बहार जाएंगी ही, बिहार के कारखानों में बनने वाला सामान भी दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा।

PM N Modi Siwan 4 22Scope News

यह भी पढ़े : PM मोदी ने बिहार को दिए कई बंपर गिफ्ट्स, वंदे भारत, सीवरेज, पानी, घर…

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img