PM Will Offers Prayers to Lord Ram : रविवार को रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या में करेंगे रोड शो

लखनऊ : PM Will Offers Prayers to Lord Ramरविवार को PM नरेंद्र दामोदादास मोदी प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। यहां उनका पूरे दो घंटे का कार्यक्रम तय हुआ है। भाजपा और राज्य प्रशासन से मिले कार्यक्रम के ब्योरे के मुताबिक, PM मोदी रविवार को अयोध्या पहुंचने के बाद आराध्य रामलला के दरबार में मत्था टेकेंगे। वह विधिपूर्वक दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्य मंदिर परिसर में PM मोदी कुल करीब 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे।

PM नरेंद्र मोदी राम की नगरी में दो घंटे रहेंगे, 15 मिनट दर्शन-पूजन करेंगे

PM नरेंद्र मोदी रविवार को दो घंटे तक राम की नगरी अयोध्या में बिताएंगे। अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीराम जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद उनका रोड शो शुरू होगा। PM मोदी के अयोध्या आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग से जकड़ा जा रहा है ताकि PM की सुरक्षा व्यवस्था इस दौरे के समय पूरी तरह चाकचौबंद रहे।

PM नरेंद्र मोदी रविवार को दो घंटे तक राम की नगरी अयोध्या में बिताएंगे। अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीराम जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद उनका रोड शो शुरू होगा।
File photo

PM नरेंद्र मोदी सायं 7 बजे पहुंचेंगे श्रीराम दरबार

राज्य सरकार और भाजपा से मिले PM मोदी के रविवार के अयोध्या दौरे के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी 5 मई की शाम 5.35 बजे सीतापुर के धौरहरा हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चलकर 6.40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से शाम 6.45 बजे सड़क मार्ग से चलकर 7 बजे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे। सायं 7 से 7.15 बजे तक PM रामलला के दरबार में रहेंगे। वहां पर दर्शन-पूजन करने के बाद शाम 7.15 बजे से राम जन्मभूमि पथ के पास सुग्रीव किला से PM मोदी रोड शो शुरू करेंगे। वहां से लता मंगेशकर चौक तक की दो किमी की दूरी एक घंटे में तय करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद रात 8.20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से रात 8.40 बजे भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट से ओड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।

कि PM मोदी का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सुलतानपुर हाईवे से नाका नवीन मंडी चौराहे से होते हुए गोरखपुर हाईवे की ओर बढ़ेगा। हाईवे से महोबरा मार्ग पर चूड़ामणि चौराहा होते हुए टेढ़ी बाजार चौराहा आकर PM मोदी श्रीराम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगे।
File photo

अयोध्या में सड़क और डिवाइडर पानी से धोकर चमकाए जा रहे

इसी मिनट टू मिनट कार्यक्रम का हवाला देते हुए और भाजपा प्रदेश मुख्यालय एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने बताया कि PM मोदी का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सुलतानपुर हाईवे से नाका नवीन मंडी चौराहे से होते हुए गोरखपुर हाईवे की ओर बढ़ेगा। हाईवे से महोबरा मार्ग पर चूड़ामणि चौराहा होते हुए टेढ़ी बाजार चौराहा आकर PM मोदी श्रीराम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगे। हाईवे से जन्ममूमि गेट तक इस पूरे मार्ग पर बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग की जा रही है। एंटी स्मॉग गन की मदद से रास्ते के ओवरब्रिज और अन्य स्थानों को धूल रहित किया जा रहा है। सड़क और डिवाइडर पानी से धोकर चमकाए जा रहे हैं।

PM मोदी श्रीराम जन्मभूमि पथ से निकलकर रामपथ पर लता चौक तक रोड शो करेंगे। यहां रामपथ की दोनों लेन पर स्थायी रेलिंग पहले से लगी हुई है।
File photo

PM के रोड शो वाले रूट पर अयोध्या में रामपथ पर लगी दोहरी रेलिंग

PM मोदी श्रीराम जन्मभूमि पथ से निकलकर रामपथ पर लता चौक तक रोड शो करेंगे। यहां रामपथ की दोनों लेन पर स्थायी रेलिंग पहले से लगी हुई है। सुरक्षा को और पुख्ता करने के साथ रोड शो के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी रेलिंग के आगे अस्थायी लोहे की रेलिंग भी लगाई जा रही है। इसके अलावा दाहिनी लेन पर जन्मभूमि पथ से लता चौक तक डिवाइडर के पास लोहे की अतिरिक्त रेलिंग लगाई जा रही है। लोगों के लिए पूरे रास्ते में ब्लॉक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छोटे स्टेज भी बनाए जा रहे हैं।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img