Gaya-जहरीली शराब ने फिर ढाया कहर- सदुरवर्ती आमस प्रखंड के पथरा गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी पीड़ितों को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अमर पासवान, 45 वर्षीय अर्जून पासवान के रुप में हुई है. दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा है. जबकि अजय पासवान, बसंत यादव, लालदेव यादव, सुमन पासवान, हरेंद्र पासवान, कैलाश यादव, संजय यादव की हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि जब शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी तब सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया. इलाज के क्रम में दो लोगों की मौत हो गयी. बाकि की गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. हालांकि प्रशासन ने अभी तक जहरीली शराब के मौत की पुष्टि नहीं की है.
मदनपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से चार की मौत,तीन दिनों के अन्दर की सातवीं की मौत
औरंगाबाद में जहरीली शराब से मौत से का कहर थम नहीं पा रहा. मदनपुर प्रखंड के खीरीयावां में चार लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की सूचना है, इस प्रकार तीन दिनों के अन्दर मदनपुर प्रखंड में सात लोगों की मौत जहरीली शराब से चुकी है. मृतकों की पहचान खीरीयावां निवासी शिव साव, शंभू ठाकुर उर्फ प्रमोद ठाकुर और पवई निवासी अनिल शर्मा के रुप में हुई है.
बताया जा रहा है कि ये सभी पड़रिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए थें. वहीं इन लोगों के द्वारा शराब का सेवन किया गया था. घर आने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी, स्थिति बिगड़ी देख कर परिजनों ने इन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर में भर्ती करवाया. लेकिन चिकित्सकों ने हालत बिड़ते देख कर बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया, रेफर कर दिया.
शादी समारोह में शामिल होने के बाद पिया था शराब
लेकिन इलाज के लिए जाने के क्रम में मौत हो गयी, जबकि सलैया निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने खिरियावा पासी टोला में शराब पिया था, उसकी भी मौत हॉस्पिटल जाने के क्रम में हो गयी. दो अन्य ग्रामीण शिव साव और शंभू ठाकुर ने भी सोमवार की दोपहर पासी टोला में शराब का सेवन किया था. इन्हे बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर लाया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया, इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गयी. जानकारी मिली है कि दो अन्य लोग जिनके द्वारा जहरीली शराब का सेवन किया गया. उनका इलाज शेरघाटी में किसी निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है.
अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं
इस पूरे मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा है कि अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं है. यह जहरीली शराब से मौत है या किसी अन्य बीमारी से मौत हुई है, अभी नहीं कहा जा सकता. रानीगंज में शराब से मौत के बाद छापेमारी तेज कर दी गयी है. पिछले 60 घंटे में 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
आज शाम तक यह संख्या बढ़ सकती है. अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ के लिए 10 टीमें लगाई गई है. जबकि मदनपुर थाना के खिरियावां गांव में शराब पीने से 4 की मौत दो की हालत गम्भीर एसपी कांतेश कुमार ने कहा यह जांच का विषय है.
रिपोर्ट- शक्ति, दीनानाथ
Highlights


