Palamu: पोस्ता, अफीम और गांजा के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों को दिलाई शपथ

Palamu: जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोरसम, पुंडरू, जांजो एवं ठेकही में आज अफीम/पोस्ता एवं गांजा की अवैध खेती की रोकथाम के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान ताल पंचायत के अंतर्गत आने वाले उक्त गांवों में आयोजित किया गया, जिसमें महिला, पुरुष, युवक एवं युवतियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Palamu: विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

अभियान में ताल पिकेट के पदाधिकारी सअनि मुरारी दास, सअनि सुनील सुभाष भेंगरा एवं ताल पिकेट के जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अफीम/पोस्ता एवं गांजा की अवैध खेती के दुष्परिणाम एवं इसमें संलिप्त पाए जाने पर मिलने वाले कानूनी दंड के प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Palamu: नशामुक्त बनाने का संकल्प

साथ ही ग्रामीणों को अवैध फसलों की जगह वैकल्पिक खेती जैसे चावल, गेहूं, चना, सरसों, मसूर, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफली, अरंडी, बाजरा एवं कटहल की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के अंत में सभी ग्रामीणों को अफीम/पोस्ता एवं गांजा की खेती नहीं करने की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img