नौबतपुर : नौबतपुर थानाक्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर के पास से हुए बाइक चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां चोरी के कुछ घंटे में ही नौबतपुर पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान साबिर और असीम के रूप में बताई जा रही है जो सातिर बाइक चोर है।
इस संबंध में नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिली कि सरस्वती विद्या मंदिर के पास से एक बाइक चोरी हुई है। जिसके बाद एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में एक इक टीम का गठन कर वहां जांच लगायातत्काल सूचना वायरलेस के जरिए पुलिस को दिया गया। गश्ती दल को भी दिया गया। जहां पुलिस की टीम ने नौबतपुर रेफरल अस्पताल के पास से चोरी किए गए बाइक को बरामद किया गया। साथ ही मौके से दो चोर को भी गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस दोनों चोर को न्यायालय भेज दिया है।
अवनीश कुमार की रिपोर्ट







