छपरा में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल करते 32 परीक्षार्थियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा: सारण में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय चयन परिषद बिहार पटना द्वारा आयोजित बंद निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सिपाही के भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का संचालन सारण जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया।

परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त सारण पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 32 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है। सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 13 रिविलगंज थाना क्षेत्र से एक, नगर थाना क्षेत्र से 8, गरखा थाना क्षेत्र से 5 तथा भगवान बाजार थाना क्षेत्र से 5 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है।

मद्य निषेध सिपाही

सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि इस दौरान गिरफ्तार किए गए परीक्षार्थियों के पास से 11 मोबाइल 24 ब्लूटूथ डिवाइस 7 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 3 मैन पैक 1 एयर फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में विभिन्न थानों में कांड दर्ज  कार्रवाई की जा रही है।

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा

परीक्षा के दौरान सारण के डीएम अमन समीर पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला समेत अन्य अधिकारी लगातार दौरा करते रहे तथा परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी किसी किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान या बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है।

मद्य निषेध दिवस पर 8 लाख कर्मचारियों ने की शराब से तौबा, खाई कसम

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...