पटना: राजधानी पटना की पुलिस ने टॉप 10 में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि कुख्यात की गिरफ्तारी मामले में बताया कि टॉप 10 में शामिल कुख्यात अपराधी वीरेंद्र कुमार को खुसरूपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी के ऊपर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। ग्रामीण एसपी ने कहा कि गिरफ्तार कुख्यात वर्ष 2021 से लूट और डकैती के मामले में फरार चल रहे थे।
उन्होंने बताया कि कुख्यात ने वर्ष 2021 में दो महीने के अंदर लूट और डकैती के पांच घटनाओं को अंजाम दिया था। घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह बिहार के बाहर चला गया था। एक बार फिर झारखंड की पुलिस ने जब उसकी खोज की तो हमलोगों ने उसकी खोजबीन फिर से शुरू की। बताया जा रहा है कि वह पंजाब में रहता था और किसी मामले को लेकर घर आया था जब उसकी गिरफ्तारी की गई।कुख्यात के ऊपर कई मामले दर्ज थे। अब सभी कांडों में एक एक कर रिमांड पर ले कर पूछताछ की जाएगी और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- PM चाहें कितनी भी कोशिश करें लेकिन…, राजद ने पीएम के बिहार आगमन को लेकर…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Punjab Punjab Punjab
Punjab


